{"_id":"5b087ea34f1c1ba36e8b49fb","slug":"161527283363-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार
Updated Sat, 26 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलान: 13 जून तक मांगों को नहीं माना तो आरपार का करेंगे संघर्ष
हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की शुक्रवार को हुई आम सभा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की शुक्रवार को मानसरोवर पार्क में आम सभा हुई। इसमें ऐलान किया गया कि 13 जून तक सरकार ने उनकी मांगों को समाधान नहीं किया तो आरपार का संघर्ष किया जाएगा।
हरियाणा ग्रामीण चौकीदार राज्य कमेटी के आह्वान पर हुई आम सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान भगत सिंह ने की। सभा में राज्य महासचिव रामचंद्र सिवाच व सीआईटीयू के जिला सचिव प्रकाश चन्द्र ने संयुक्त रूप से कहा कि चार साल तक लगातार संघर्ष के बाद दो अप्रैल 2018 को हिसार में हुए सम्मेलन में चौकीदार का मानदेय 7000 के साथ अन्य लाभों की घोषणा की गई थी। हरियाणा सरकार ने अभी तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इसको लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है मगर सरकार व प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा। जिसके कारण चौकीदारों में काफी गुस्सा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए ऐलान किया कि यदि 13 जून तक मांगों का समाधान नहीं किया तो चौकीदार बैठक करने के बाद संघर्ष का ऐलान कर देंगे। सभा को रोहतक ब्लॉक प्रधान धर्मबीर किलोई, प्रताप, कलानौर ब्लॉक से अजीत, फूल कुमार, लाखन माजरा से रामनिवास, बाला चिड़ी, ब्लॉक महम रामसिंह, महेन्द्र, सांपला धर्मबीर, राजबीर, संजय चुलियाना, अशोक, गूलाब धामड़ आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला सचिव धर्मबीर किलोई ने किया।