फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 students selected for the post of Assistant Professor at HPSC.

Rohtak News: 10 विद्यार्थियों का एचपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

Mon, 31 Aug 2026 08:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 31 Aug 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
10 students selected for the post of Assistant Professor at HPSC.
29-एमडीयू केमिस्ट्री विभाग के एचपीएससी में अ​सिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित विद्यार्थी । स्रोत:
रोहतक। एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग ने शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एचपीएससी-2025 के तहत विभाग के 10 विद्यार्थियों का हरियाणा शिक्षा सेवा (एचईएस-II) में केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। इनमें एक विद्यार्थी का चयन पॉलीटेक्निक कैडर में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में विभाग के छह शोधार्थी और पांच पूर्व विद्यार्थी शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों में डॉ. कपीशा नेहरा, वंदना अग्रवाल, रिशु, रिंकी, अंकिता, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, सौरव वर्मा, अमित कुमार और कुलदीप शामिल हैं। इनमें चार चयनित विद्यार्थी डॉ. कपीशा नेहरा, वंदना अग्रवाल, रिशु और रिंकी विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह के निर्देशन में पीएचडी शोध से जुड़े रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह, कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह और केमिस्ट्री विभाग के सभी शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed