फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भाजपा सरकार दे रही है ठेका प्रथा को बढ़ावा, सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज : बतरा

भाजपा सरकार दे रही है ठेका प्रथा को बढ़ावा, सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज : बतरा

Thu, 17 May 2018 03:36 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार दे रही है ठेका प्रथा को बढ़ावा, सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज : बतरा
भाजपा सरकार में ठेका प्रथा को बढ़ावा, सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज : बतरा
विज्ञापन

रोहतक
प्रदेश की भाजपा सरकार को अपनी जिम्मेदारियों का थोड़ा सा भी ख्याल नहीं है। साढे़ तीन साल के कार्यकाल में कर्मचारियों से किए गए वायदों को पूरा नहीं किया है। इसी कारण कर्मचारी संगठन सड़कों पर आने को विवश हुआ है। यह कहना है पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी सुभाष बतरा का। बुधवार को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि पिछले आठ दिनों से प्रदेश में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। वे अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। हड़ताल के कारण प्रदेश गंदगी व कचरे का ढेर बन गया है। मुख्यमंत्री विदेशी दौरों में व्यस्त है। कांग्रेस शासनकाल में ठेका प्रथा बंद करने के प्रयास किए गए थे। जबकि भाजपा ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है। सफाई व्यवस्था का मामला संवदेनशील है। इसका सीधा संबंध लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। सरकार को इस स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों के साथ प्राथमिकता से बात करके उनकी मांगों व समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed