{"_id":"5aa6eacf4f1c1b27088b4dcb","slug":"161520888527-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक एक
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है....
धूमधाम से मनाया भगवान ऋषभदेव का जन्मोत्सव
रोहतक। रानीला स्थित भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र आदिनाथपुरम में भगवान ऋषभदेव जयंती एवं रथयात्रा महोत्सव रविवार को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में दिल्ली, रोहतक, भिवानी, दादरी, बहादुरगढ़, मेरठ आदि विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने दर्शन कर रथ यात्रा महोत्सव में भाग लिया। महोत्सव के मुख्यातिथि एलपीएस के निदेशक उद्योगपति विजय कुमार जैन, सचिव सीए नवहिन्द जैन, तिलक जैन, अरुण जैन एवं राजीव जैन ने पूजा कर ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक समारोह में भिवानी से आई जैन कीर्तन मंडल के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। आदिनाथ सबसे बड़ा तेरा नाम, भजनों के माध्यम से कीर्तन मंडल ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैन धर्म के हीरे मोती बिखराऊं गली-गली पर श्रद्धालु नृत्य करने पर मजबूर हो गए। सभी श्रद्धालुओं ने श्रीजी को झूला झुलाया। बाद में रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रीजी के रथ को अपने कंधों पर रखकर पूरे परिसर की फेरी लगाई। इस दौरान 108 कलशों से अभिषेक किया गया। मंच का संचालन डा. एमके जैन व राजीव ने किया। इस अवसर पर विकास दलाल, वेद दलाल, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, दयाचंद जैन, नरेश जैन, श्रीकृष्ण जैन, अशोक जैन, डा. सुभाष जैन आदि मौजूद थे।