फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गौरखधाम व छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को चैन पुलिंग कर रोका, यात्रियों का हंगामा

गौरखधाम व छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को चैन पुलिंग कर रोका, यात्रियों का हंगामा

Thu, 15 Feb 2018 02:37 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
गौरखधाम व  छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को चैन पुलिंग कर रोका, यात्रियों का हंगामा
गोरखधाम, छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर रोका, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

- आये दिन ट्रेनों में चेन पुलिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे दूधिए एवं अन्य शरारती तत्व

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दिल्ली रोहतक मार्ग पर चलने वाली पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों में चेन पुलिंग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी दिल्ली से रोहतक जा रही गोरखधाम व छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चेन पुलिंग कर उसे सांपला, इस्माइला रेलवे स्टेशन व हॉल्ट पर रोक लिया।
यात्रियों के अनुसार बुधवार को छिंदवाड़ा व गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन की सुबह के समय बोगी में सवार कुछ दूधियों और शरारती तत्वों ने चेन पुलिंग कर दी। जिसके कारण दोनों ट्रेन करीब 15 मिनट तक सांपला, खरावड़ रेलवे स्टेशन व रेलवे हाल्ट पर, खड़ी रही। इसके अलावा इस्माइला रेलवे हाल्ट पर भी गोरखधाम एक्सप्रेस की चेन पुलिंग की गई। काफी देर तक ट्रेन यहीं खड़ी रही। चेन पुलिंग के विरोध में गुस्साए यात्रियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुये जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

आरोप था कि आये दिन इस रेलवे मार्ग पर कुछ यात्री चेन पुलिंग कर ट्रेनों को रोक लेते है। जिसका खामियाजा सभी यात्रियों को भुगतना पड़ता है। चेन पुलिंग के कारण ट्रेन देरी से रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। फिर से चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा
- नितिन चौधरी, सीपीआरओ रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed