{"_id":"5a551f374f1c1b5c0c8b7a1c","slug":"161515527991-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांवड़ में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांवड़ में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांवड़ में अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा
बौंदकलां
प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को गांव सांवड़ की फिरनी व गलियों से अवैध कब्जे हटवाए। इस दौरान कई मकानों को तोड़ा गया। टीम के साथ महिला पुलिस भी मौजूद रही। तीन माह पहले दी गई सूचना के बावजूद लोगों द्वारा यह अवैध कब्जा नहीं हटाने पर टीम की ओर से पुलिस बल के साथ यह कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई की गई।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार महाबीर शर्मा, ग्राम सचिव रामबीर, गिरदावर रमेश, पटवारी पंकज, अमित पुलिस टीम के साथ मंगलवार दोपहर बाद गांव सांवड़ पहुंचे। इसके बाद जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण गिराए गए। टीम की सांय तक यह कार्रवाई जारी रही। इस दौरान गांव की गलियों में बने चबूतरे भी तोड़े गए। इस दौरान कुछ ग्रामीणों की ओर से प्रशासन की इस कार्रवाई का मामूली विरोध भी किया गया लेकिन पुलिस बल मौके पर होने के कारण कार्रवाई जारी रही।
गौरतलब है कि प्रशासन ने 27 सितंबर को कब्जाधारियों को निशानदेही करवाकर कब्जा हटाने की हिदायतें जारी की गई थी उस समय ग्रामीणों ने स्वयं ही यह कब्जे हटाने की बात कही थी लेकिन तीन माह से ज्यादा समय बीतने पर कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन ने कब्जा हटाने की यह कार्रवाई की है।