{"_id":"59fb76a24f1c1b59678b9372","slug":"161509652130-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से एक की मौत, मेयर पति भी बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से एक की मौत, मेयर पति भी बीमार
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से एक की मौत, मेयर के पति भी आए चपेट में
- दो लोगों की बुखार से मौत, 16 नए मरीज पीजीआई में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआई में दाखिल डेंगू पीड़ित एक युवक ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले डेंगू से चरखी-दादरी के युवक हर्ष की मौत हो चुकी है। अव्यवस्था का आलम यह है कि पीजीआई के अंदर जहां डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया हुआ है, वहां भी गंदगी फैली हुई है।
बता दें कि डेंगू का डंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 16 लोग डेंगू के चलते पीजीआई में दाखिल हुए। कि मेयर रेनू डाबला के पति संदीप भी कई दिन से डेंगू की चपेट में हैं। वहीं पीजीआई में बुखार से भी दो लोगों की मौत हुई है।
14 कालोनियों में भरें सैंपल, 18 को नोटिस
उधर, सिविल सर्जन डाक्टर दीपा जाखड़ ने बताया कि शहर में सघन एन्टी लारवल एक्टीविटी प्रोग्राम चल रहा है, जिसमें गुरुवार को 14 कालोनियों के 4811 घरों को चैक किया गया। इसमें 781 कूलर, 1651 टंकी, 319 होदी और 2647 दूसरे कन्टेनर की जांच की गई। लारवा मिलने पर 18 मकान मालिकों को नोटिस दिए गए। साथ ही हिदायत दी कि उक्त कूलरों की 72 घंटे बाद दोबारा जांच की जाएगी। अगर लारवा मिला तो चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
डेंगू बुखार के चलते उनके पति बीमार हैं। इस कारण निगम कार्यालय भी नहीं आ पा रही हैं। अब कुछ आराम है। इसके चलते शुक्रवार को आफिस जाएंगी।
- रेनू डाबला, मेयर नगर निगम