फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   14 के खिलाफ अवैध रूप से खनन का मामला दर्ज

14 के खिलाफ अवैध रूप से खनन का मामला दर्ज

Fri, 16 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
14 के खिलाफ अवैध रूप से खनन का मामला दर्ज
14 के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज
विज्ञापन

डीसी के निरीक्षण के बाद पुलिस विभाग ने की कार्रवाई
खिजराबाद। बेलगढ़ खनन जोन में अवैध रूप से चल रहे खनन को लेकर डीसी यमुनानगर द्वारा खुद निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने लगभग 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वीरवार को डीसी आरएस खर्ब ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बेलगढ़ यमुना नदी और एक फार्म का दौरा कर अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए थे। इसके बाद अधिकारियों ने रिपोर्ट डीसी को सौंप दी। इसी मामले में कुछ रोज पहले भी कई दर्जन लोगों पर अवैध खनन का मामला दर्ज हुआ था। गौरतलब है कि कन्यावाला पंचायत के सरपंच सुनील कुमार, लाक्कड के पूर्व सरपंच मुन्ना सिंह, बनीश कुमार आदि ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि बेलगढ़ यमुना नदी, तट बंध व एक निजी जमीन में अवैध रूप से खनन चल रहा है। अगर इसी तेजी से खनन चलता रहा तो इस एरिया के दर्जनों गांवों में 2005 की बाढ़ के आसार बन जाएंगे। जिस पर कार्रवाई करते हुए डीसी आरएस खर्ब ने बेलगढ़ का वीरवार को खुद दौरा किया था। उसी का परिणाम है कि शुक्रवार को खिजराबाद पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर अवैध रूप से जमीन खोदने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में थाना प्रभारी विरेंद्र राणा का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो गया है। इसके बाद मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed