{"_id":"59419a1f4f1c1bb4318b4691","slug":"161497471519-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेगी शोरी क्लाथ मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेगी शोरी क्लाथ मार्केट
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेगी शोरी क्लाथ मार्केट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जीएसटी के विरोध 15 जून को होने वाली देशव्यापी हड़ताल का शोरी क्लाथ मार्केट के व्यापारियों ने समर्थन किया है। केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में शोरी क्लाथ मार्केट वीरवार को बंद रहेगा। यह फैसला शोरी क्लाथ मार्केट के प्रधान गुलशन ईश्पुनियानी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई व्यापारियों की बैठक में लिया गया।
इस दौरान कपड़ा व्यापारियों ने पीएम को पत्र लिखकर जीएसटी को हटाने की मांग दोहराई। व्यापारियों ने फैसला लिया कि 15 जून को व्यापारी वित्त मंत्री का पुतला भी जलाकर आक्रोश जताएंगे। व्यापारी कपड़े पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाये जाने के विरोध में हाथों पर काली पट्टी बांधकर जीएसटी गो बेक के नारे लगाएंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामनाथ सचदेवा, नरोत्तम दास चावला, अशोक गर्ग, अंशिम सिंधवानी, बंटी भालोठिया, दीपक बंसल, जवाहर परूथी, नवीन आहूजा, मुंकद लाला, हैपी चावला, ईश्वर आहूजा, ईश्वर चंद गुप्ता, सतीश गर्ग, कमल परुथी, विनीत जैन, मीटू अनेजा, पंकज मिगलानी, हरीश अरोड़ा, प्रशांत खुराना और यशपाल अरोड़ा मौजूद रहे।