फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक की मिनाक्षी ने झज्जर की शर्मिला को हराकर फाइनल में बनाई जगह

रोहतक की मिनाक्षी ने झज्जर की शर्मिला को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Mon, 03 Jun 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
रोहतक की मिनाक्षी ने झज्जर की शर्मिला को हराकर फाइनल में बनाई जगह
रोहतक। शहर के जाट कॉलेज स्थित मल्टीपपर्ज हॉल में तीसरे हरियाणा राज्य यूथ महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता चली रही है। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा पहुंचे थे। उन्होंने हाल ही में गुवाहाटी में हुई दूसरी इंडिया ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 60 किलो भारवर्ग में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी प्रवीण को सम्मानित किया। वहीं, प्रतियोगिता में 51 किलो भारवर्ग में रोहतक की मीनाक्षी ने झज्जर की शर्मिला को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। प्रतियोगिता के संयोजक सुधीर हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में रविवार को दो सत्र में मुकाबले खेले गए। सुबह के सत्र में सभी भारवर्गों के क्वार्टर फाइनल व शाम के सत्र में हर भारवर्ग सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

48 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल
भिवानी की सोनिया ने हिसार की पूजा को 5-0 से मात दी
भारती ने अंशु को 3-2 से किया पराजित
51 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल
कैथल की शिवानी ने हिसार की प्रियंका को हराया
रोहतक की मीनाक्षी ने झज्जर की शर्मिला पर बरसाए पंच
54 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल
फरीदाबाद की उर्वशी ने सोनीपत की गीता को 5-0 से हराकर
हिसार की पूनम ने मुकाबला जीत फाइनल में जगह बनाई
57 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल
भिवानी की जैसमीन ने हिसार की योगिता को 5-0 से मात दी

देश के लिए पदक जीतने वाली प्रवीण को सांसद ने किया सम्मानित
टूर्नामेंट के संयोजक व शहर के आजादगढ़ स्थित दीनबंधु सर छोटूराम बॉक्सिंग एकेडमी के कोच सुधीर हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद अरविंद शर्मा ने बॉक्सर प्रवीण को सम्मानित किया है। प्रवीण ने हाल ही में गुवाहाटी में हुई दूसरी इंडिया ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में 60 किलो भारवर्ग में खेलते हुए देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया है। प्रवीण ने इससे पहले जर्मनी में हुए कैमिस्ट्री कप में देश के लिए खेलेत हुए कांस्य पदक हासिल किया था। प्रवीण ने बताया कि वे जिले के रुड़की गांव की रहने वाली हैं। उनके परिवार का गुजारा एक एकड़ कम उपजाऊ जमीन में खेती करके व एक भैंस पालकर होता है। इसके अतिरिक्त उन्हें सरकार से किसी भी तरह की कोई नौकरी या अन्य सहायता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed