फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक शहर के विकास को लेकर सीएम ने ली चंडीगढ़ में मेयर व अधिकारियों की मीटिंग

रोहतक शहर के विकास को लेकर सीएम ने ली चंडीगढ़ में मेयर व अधिकारियों की मीटिंग

Wed, 29 May 2019 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
रोहतक शहर के विकास को लेकर सीएम ने ली चंडीगढ़ में मेयर व अधिकारियों की मीटिंग
रोहतक। चुनावी मौसम में शहर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में नगर निगम अधिकारियों की मंत्री मनीष ग्रोवर व मेयर मनमोहन गोयल की मौजूदगी में मीटिंग ली। इसमें अमृत प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर सीएम ने असंतुष्टि व्यक्त की। साथ ही मीटिंग में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। रोहतक शहर को हर रोज 95 एमएलडी पानी चाहिये, जबकि पब्लिक हेल्थ मात्र 45 मीट्रिक लीटर गैलन पानी उपलब्ध करवा रहा है। सीएम ने निगम अधिकारियों को अमृत प्रोजेक्ट की गति बढ़ाने और पानी की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को चंडीगढ़ में सीएम ने 18 शहरों के अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों की मीटिंग बुलाई। रोहतक की दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक मीटिंग चली। सीएम ने मीटिंग में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व अमृत योजना को लेकर लिखित में रिपोर्ट मांगी। सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों ने बताया कि अमृत प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज व पेयजल लाइन का अलग-अलग कंपनी को ठेका दिया गया है। सीवरेज प्रोजेक्ट का पांच तो पेयजल प्रोजेक्ट का 15 प्रतिशत काम पूरा हुआ है, जबकि पूरा प्रोजेक्ट फरवरी 2020 में पूरा होना था। सीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को हिदायत दी कि वे काम में तेजी लाएं। चाहे कंपनी को नोटिस देना पड़े। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि शहर में तीन वाटर वर्कर्स हैं, जिसमें एक नंबर वाटर वर्कर्स सोनीपत स्टैंड है, जहां से पुराने शहर में पानी ती सप्लाई होती है। जबकि दूसरा झज्जर रोड व तीसरा बोहर गांव के पास है। पानी की मांग को पूरा करने के लिए लाढ़ौत रोड पर चौथा वाटर वर्कर्स बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


नए पेयजल कनेक्शन देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा पब्लिक हेल्थ
मेयर ने सीएम को बताया कि प्रदेश सरकार ने 2018 में शहर की 99 अवैध कॉलोनियों को वैध किया था, वहां पर पेयजल लाइन बिछा दी गई है। लोग अब पार्षदों व निगम प्रशासन पर कनेक्शन देने का दबाव बना रहे हैं। जबकि पहले से शहर में पानी की कमी है। अगर नई लाइन चालू कर दी गई तो जहां अब पानी पहुंच रहा है, वहां भी पानी नहीं जाएगा। हालांकि मेयर ने सीएम को बताया कि सोनीपत रोड स्थित हुडा के वाटर वर्कर्स से सोनीपत स्टैंड स्थित वाटर वर्कर्स तक लाइन बिछाने का काम पूरा होने वाला है। इससे वाटर वर्कर्स में 13 एमएलडी अतिरिक्त पानी आएगा। इससे पुराने शहर की समस्या का कुछ हद तक समाधान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बनेगी चार नई पार्किंग
निगम के अधिकारियों ने सीएम को बताया कि शहर में पार्किंग की काफी किल्लत है। वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अंबेडकर चौक से मेडिकल मोड़ तक एक जगह भी पार्किंग नहीं है। ऐसे में मेडिकल मोड़, अशोका चौक, गर्वमेंट स्कूल व सोनीपत स्टैंड पर पार्किंग बनाई जाए। सीएम ने मौखिक तौर पर प्रोजेक्ट को मंजूर दे दी। अधिकारियों ने भगत सिंह कामर्शियल कांप्लैक्स एवं पार्किंग को चालू करने के लिए मार्ग दर्शन मांगा। साथ ही बताया कि फाइल सरकार के पास है। सीएम ने अधिकारियों को कहा कि वे निगम स्तर पर कांप्लेक्स की बिल्डिंग व पार्किंग चालू करने के लिए फैसला लें।

मुख्यमंत्री ने अमृत प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस पर नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के दिशा-निर्देश दिए हैं। हिदायत है कि संबंधित कंपनी को नोटिस दें या कार्रवाई करें, प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाएं। इसके अलावा पार्किंग की समस्या पर भी मंथन किया गया।

-मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम

काठमंडी की शिफ्टिंग पर चर्चा नहीं, मंत्री से मिलेंगे व्यापारी
उधर, सेक्टर 22 स्थित काठमंडी की शिफ्टिंग को लेकर चंडीगढ़ में सीएम के साथ हुई मीटिंग में कोई चर्चा नहीं हुई। क्योंकि मंडी शिफ्टिंग का मामला नगर निगम की बजाए हुडा से जुड़ा हुआ है। व्यापारी नेता राजू भुटानी का कहना है कि मामले को लेकर मंत्री मनीष ग्रोवर से बातचीत करेंगे। ताकि प्रस्तावित नई काठमंडी में जमीन के रेट कम करवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed