फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लोकसभा चुनाव : पांच सियासी दलों के बीच कांग्रेस में सबसे युवा व सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव : पांच सियासी दलों के बीच कांग्रेस में सबसे युवा व सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी

Wed, 01 May 2019 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : पांच सियासी दलों के बीच कांग्रेस में सबसे युवा व सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी
रोहतक। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की गर्मी चरम पर है। प्रदेश के बड़े सियासी दल के नेता दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। किसी को उम्र की परवाह है और न प्रचंड गर्मी का ख्याल। 72 साल की उम्र में जहां चार सियासी दलों व गठबंधन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उम्र सबसे ज्यादा है, जबकि सबसे कम उम्र कांग्रेस के भव्य बिश्नोई और इनेलो के अर्जुन चौटाला की है।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे लोकसभा चुनाव न केवल केंद्र सरकार, बल्कि राज्य सरकार के लिए भी अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं। कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को छोड़कर अपने सारे अनुभवी नेताओं भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, अशोक तंवर, अजय यादव, अवतार भड़ाना को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने अपने निवर्तमान सात सांसदों में पांच को मैदान में उतारा हुआ है, जिसमें रत्नलाल कटारिया, रमेश कौशिक, कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत, धर्मबीर को मैदान में उतारा हुआ है। सभी की उम्र 50 से 70 साल के बीच में है। 50 साल से कम केवल हिसार से प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह व कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ रहे नायब सैनी हैं।
विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस, इनेलो व जजपा-आप की उम्र
लोकसभा सीट भाजपा कांग्रेस इनेलो जजपा
रोहतक अरविंद शर्मा 56 दीपेंद्र 41 धर्मबीर फौजी 54 प्रदीप देशवाल 32
सोनीपत रमेश कौशिक 62 भूपेंद्र 72 सुरेंद्र छिक्कारा 49 दिग्विजय चौटाला 28
करनाल संजय भाटिया 51 कुलदीप 62 धर्मबीर पाढ़ा 56 कृष्ण कुमार अग्रवाल 41
अंबाला रतन लाल कटारिया67 सैलजा 56 रामपाल वाल्मीकि 61 पृथ्वी राज 61
कुरुक्षेत्र नायब सैनी 49 निर्मल सिंह 66 अर्जुन चौटाला 26 जयभगवान शर्मा 57
फरीदाबाद कृष्णलाल गुर्जर62 अवतार भड़ाना 62 महेंद्र सिंह 66 नवीन जयहिंद 37
गुड़गांव राव इंद्रजीत 69 अजय यादव 60 वीरेंद्र राणा 46 महमूद खान.....
भिवानी-महेंद्रगढ़ धर्मबीर 64 श्रुति चौधरी43 बलवान फौजी37 स्वाति यादव 30
हिसार बृजेंद्र 46 भव्य बिश्नोई 26 सुरेश कोथ 50 दुष्यंत चौटाला 31
सिरसा सुनीता 51 अशोक तंवर 43 चरण सिंह रोड़ी 49 निर्मल सिंह 37


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed