{"_id":"5b4911a94f1c1b466d8b47ee","slug":"151531515305-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33केवीए के बनेंगे दो सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33केवीए के बनेंगे दो सब स्टेशन
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-एक व सेक्टर-5 में 33 केवीए के दो सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव
-ओवरलोड से ट्रांसफॉर्मर फुंकने की समस्या पर विराम लगाने को लिया फैसला
-2021 में प्रस्तावित थे सब स्टेशन, मगर जरूरत अभी से ही हुई महसूस
नीरज वर्मा
रोहतक। ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने की समस्या पर विराम लगाने के लिए बिजली निगम ने सेक्टर एक और सेक्टर पांच में 33 केवीए के दो सब स्टेशन बनाने का फैसला लिया है। ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है, जिसे स्वीकृति के लिए निगम के उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। खास बात यह है कि दोनों सब स्टेशन 2021 के लिए प्रस्तावित हैं, पर इनकी जरूरत अभी से महसूस होने लगी है।
शहर में 1.20 लाख उपभोक्ता हैं। दैनिक खपत औसतन 23-24 लाख यूनिट है। 20 लाख यूनिट के हिसाब से सब स्टेशन और ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। जैसे ही बिजली की खपत बढ़ती है, सब स्टेशन के साथ इलाकों में लगे ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ जाता है। आए दिन ट्रांसफॉर्मर में ट्रिप या फॉल्ट हो जाते हैं। इस सीजन यह समस्या बहुत ज्यादा रही। नतीजतन, 2021 के लिए प्रस्तावित 33 केवीए के दो सब स्टेशनों को निगम अधिकारियों ने 2018 में ही स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि 2019 की गर्मी तक शहर में बिजली की खपत काफी बढ़ जाएगी। अभी इसका इंतजाम नहीं किया गया तो हालात बिगड़ जाएंगे।
सेक्टर-1 में लगने वाले सब स्टेशन से सेक्टर-1, सेक्टर-2 के कुछ इलाके, विनय नगर और ओमेक्स सिटी इलाके में बिजली की आपूर्ति होगी। सेक्टर-5 में लगने वाले सब स्टेशन से सेक्टर-3, 4, 5, जसवीर कॉलोनी, तिलक नगर, मॉडल टाउन और सनसिटी एरिया में बिजली दी जाएगी। एक्सईएन सिटी जेएस नारा का कहना है कि दोनों सब स्टेशन को बनाने का प्रोजेक्ट बना लिया गया है। जल्द ही स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद प्रयास किया जाएगा कि अगली गर्मी तक दोनों को तैयार करवा दिया जाए।