फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु से मिल व्यापारियों ने रखीं अपनी परेशानी

केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु से मिल व्यापारियों ने रखीं अपनी परेशानी

Wed, 11 Jul 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु से मिल व्यापारियों ने रखीं अपनी परेशानी
फोटो के साथ लगा लें
विज्ञापन

----------

केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु से मिल व्यापारियों ने रखीं अपनी परेशानी
रोहतक। विदेशी कैश एंड कैरी थोक व्यवसाय की ओर से भारत में वितरण और खुदरा कारोबार के लिए उत्पन्न खतरे से सरकार को आगाह कराने के लिए रोहतक हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु से मिले। उन्हें व्यापारियों की परेशानियों से अवगत कराया गया। व्यापारियों को केंद्रीय मंत्री ने जल्द हल करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया गया कि 2010 की भारत सरकार की नीतियों से भारत में स्थापित हुए विदेशी कैश एंड कैरी थोक व्यवसाय तय नियमों का उल्लंघन कर खुदरा व्यापारियों के लिए एक खतरा बनती जा रही हैं। वितरण क्षेत्र में भी प्रवेश करने जा रहे है, जिसका सीधा असर 10 लाख से 12 लाख वितरण क्षेत्र में लगे देशी व्यापारियों पर पड़ेगा। इस संदर्भ में भारत के सभी व्यापार मंडल एवं ट्रेड एसोसिएशन के राष्ट्रीय परिसंघ फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल की ओर से भारत सरकार का ध्यान इस खतरे की ओर दिलाया गया। प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा, राष्ट्रीय महामंत्री वीके बंसल, संयोजक राजेश्वर, प्रकाश आगीवाल, वरिष्ठ सलहाकार गोविंद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल भाटिया, संयोजक प्रदीप मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed