फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हाई कट ऑफ से दाखिला नहीं होने का डर, कम प्रतिशत वाले विद्यार्थी परेशान

हाई कट ऑफ से दाखिला नहीं होने का डर, कम प्रतिशत वाले विद्यार्थी परेशान

Sat, 09 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
हाई कट ऑफ से दाखिला नहीं होने का डर, कम प्रतिशत वाले विद्यार्थी परेशान
एडमिशन लाइव:
विज्ञापन

हाई कटऑफ से दाखिला नहीं होने का डर, कम प्रतिशत वाले विद्यार्थी परेशान
- कॉलेजों में लगी हेल्प डेस्क पर छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट लेकर दाखिले की संभावना और कोर्स तलाश रहे
हरीश पौड़िया
रोहतक।
छह जून से हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से 12वीं के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन कॉलेजों में दाखिले के लिए आ रहे छात्र-छात्राएं हाई कटऑफ को लेकर परेशान है, उन्हें डर है कि कहीं हाई कटऑफ की वजह से वह दाखिले से वंचित न रह जाएं। कॉलेजों में बनी हेल्प डेस्क पर छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट दिखाते मिले और अपने कम अंक प्रतिशत के हिसाब से कोर्स की जानकारी ले रहे थे। छात्र-छात्राएं चाहते हैं कि बस उनका साल बरबाद नहीं हो।

सीन-1
स्थान: राजकीय महिला महाविद्यालय
समय: दोपहर 12:03 बजे
खेड़ी साध गांव से अपनी बेटियों का आवेदन फॉर्म भरवाने आए दलबीर सिंह ने बताया कि वो अपनी बेटियों विनय और वृतिका का दाखिला फॉर्म भरवाने के लिए कॉलेज परिसर आए हैं। उनकी बेटियों ने बीएससी नॉन मेडिकल का आवेदन करना है। वे दोनों राजकीय महिला कॉलेज के साथ साथ पं. नेकीराम कॉलेज का आवेदन भी भरेंगी। वृतिका ने बताया कि कोर्स के चुनाव में उन्हें कई बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ा जिसमें हाई कटऑफ मुख्य है। सोनीपत जिले के धनाना गांव से अपनी मां मीना केसाथ आवेदन करने आई छात्रा आशा ने बताया कि वो महिला कॉलेज मेें ही दाखिला लेने की इच्छुक है। वह कॉमर्स व कॉमर्स ऑनर्स कोर्स के चुनाव को लेकर दुविधा में हैं। उसने बताया कि वह महिला कॉलेज के साथ साथ पं. नेकीराम कॉलेज में भी आवेदन करेगी।
विज्ञापन

सीन-2
स्थान: पंडित नेकी राम महाविद्यालय
समय: दोपहर 01:19 बजे
खरखौदा से रोहतक के पं. नेकीराम कॉलेज में अपनी मां ममता व दोस्त भावना के साथ आवेदन करने आई गीतिका ने बताया कि वो बीएससी केमेस्ट्री ऑनर्स में दाखिला लेने आई है लेकिन हाई कटऑफ के कारण अगर उसका दाखिला इस कोर्स में नहीं होता है तो उसने फिजिक्स ऑनर्स के लिए भी अप्लाई कर दिया है। इसके साथ ही महिला महाविद्यालय में भी आवेदन कर चुकी है। रोहतक की ही श्री नगर कॉलोनी के विशाल ने बताया कि वो यहां बीकॉम के कोर्स की जानकारी लेने आया है। बारहवीं में उसके 75 प्रतिशत अंक हैं जिस कारण वह अपने दाखिले को लेकर चिंतित नजर आए। उसने हेल्प डेस्क पर कॉलेज के प्रॉस्पेक्टस के बारे में जानकारी मांगी। पं. नेकीराम कॉलेज में ही चरखी दादरी से आकर आवेदन करवाने वाले यशवंत ने बताया कि उसके बारहवीं में 88 प्रतिशत अंक हैं। फिर भी वो अपने दाखिले को लेकर चिंतित है। उसने पं. नेकीराम के साथ साथ दिल्ली विवि में भी बीएससी मैथ्स ऑनर्स के आवेदन कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- हेल्प डेस्क वालों को इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलेजों में जारी दाखिले की प्रक्रिया में छात्र- छात्राओं को कई तरह के सवालों के जवाब तलाशने पड़ रहे हैं। इन सवालों में छात्र-छात्राएं हाई कटऑफ से लेकर कोर्स चुनाव, बैंक अकाउंट डिटेल व आधार कार्ड डिटेल व कॉलेज प्रॉस्पेक्टस की जानकारी मांग रहे हैं। हेल्प डेस्क पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि विद्यार्थी बिना एटीएम कार्ड के आ रहे हैं जिस कारण उनके फॉर्म नहीं भरे जा रहे।

इन कोर्सों मेें कम रहती है कट ऑफ लिस्ट
पं. नेकीराम कॉलेज के नोडल अधिकारी एसपी यादव ने बताया कि वैसे तो लगभग हर कोर्स में आवेदन तय सीटों से ज्यादा आते रहे हैं, फिर भी पिछले सालों में बीए हिंदी ऑनर्स, बीए राजनीति विज्ञान ऑनर्स, बीए इतिहास ऑनर्स, बीए साइकोलॉजी आनर्स, बीए इकोनॉमी ऑनर्स में कटऑफ कम रही है। इस वर्ष भी इन सभी विषयों की कटऑफ लिस्ट कम रहने की उम्मीद है।


- अभी तक शहर के कॉलेजों में हो आए 6700 आवेदन
शहर के विभिन्न कॉलेजों में अभी तक 6700 आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय को 2092, पं. नेकीराम महाविद्यालय में 3634 व जाट महाविद्यालय से 972 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed