फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिना मीटर चल रहा निगम का सामुदायिक भवन

बिना मीटर चल रहा निगम का सामुदायिक भवन

Fri, 27 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बिना मीटर चल रहा निगम का सामुदायिक भवन
फोटो सहित..........
विज्ञापन

बिना मीटर चल रहा कम्यूनिटी सेंटर, कुंडी डालकर हो रही बिजली चोरी

: पांच साल पहले उखाड़ा गया था मीटर, अधिकारी बोले - अपने रिस्क कर लोग करते हैं बिजली चोरी

: बिजली निगम के एसई बोले, बनाएंगे बिजली चोरी का केस
: आज कम्यूनिटी सेंटर में शादी समारोह, परिवार परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक तरफ बिजली निगम आम उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी को लेकर कार्रवाई करता रहता है, दूसरी तरफ पांच साल से नगर निगम के गांधी कैंप स्थित कम्यूनिटी सेंटर में कुंडी के जुगाड़ से बिजली चोरी की जा रही है। आलम यह है कि निगम कम्यूनिटी सेंटर को किराए पर तो दे देता है, लेकिन बिजली व पानी की व्यवस्था नहीं करता। शुक्रवार को कम्यूनिटी सेंटर में शादी समारोह है। सुविधाओं की कमी से संबंधित परिवार बेहद परेशान है। निगम पार्षद अनीता मिगलानी ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

गांधी नगर के सब्जी मंडी रोड पर दो दशक पहले कम्यूनिटी सेंटर बनाया गया था, जिसका संचालन पहने एरिया की पंचायत समिति करती थी। समिति ने न केवल बिजली का मीटर लगाया हुआ था, बल्कि साथ लगती प्याऊ से पानी की व्यवस्था भी की जाती थी। पांच साल पहले कम्यूनिटी सेंटर को सांसद निधि कोटे से मिले बजट से दोबारा बनाया गया। उस दौरान मीटर उखाड़ दिया गया। इसके बाद साथ से गुजरने वाली बिजली की तार व साथ लगती प्याऊ के वाटर कूलर के लिए जोड़ी कई लाइन में तार जोड़कर लोग समारोह के दौरान बिजली की व्यवस्था अपने रिस्क पर करने लगे। अब शुक्रवार को पटेल नगर के एक युवक की शादी का समारोह कम्यूनिटी सेंटर में होना है। परिवार बिजली चोरी नहीं करना चाहता, इसलिए कभी निगम तो कभी स्थानीय पार्षद के पास जाकर बिजली और पानी की व्यवस्था कराने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


रसीद में लिखा, बिजली व पानी का प्रबंध खुद करें
कम्यूनिटी सेंटर को शादी समारोह के लिए 2800 रुपये में किराए पर दिया जाता है। रसीद पर साफ लिखा है कि गांधी नगर के सब्जी मंडी रोड कम्यूनिटी सेंटर में बिजली व पानी की व्यवस्था खुद करनी होगी। अब लोग कुंडी डालकर बिजली की व्यवस्था कर रहे हैं तो यह उनका रिस्क है। निगम बिजली से मीटर लगवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद मित्तल, भू अधिकारी नगर निगम

पटेल नगर का परिवार उसके पास आया था। कम्यूनिटी सेंटर में बिजली व पानी की सुविधा नहीं है। निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे सभी सुविधाएं दें। इस तरह पब्लिक को परेशान न किया जाए। नहीं तो लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

- अनीता मिगलानी, पार्षद वार्ड नंबर 11

बिना मीटर यूं कुंडी लगाकर यूं बिजली सप्लाई लेना एक तरह से चोरी है। न केवल संबंधित एरिया के एसडीओ और जेई से जवाब मांगा जाएगा, बल्कि तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
- एसके बंसल, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed