{"_id":"5aac220f4f1c1bb7758b5ca0","slug":"151521230351-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के चारों प्रोजेक्ट चार माह में करने होंगे पूरे: प्रोजेक्ट डायरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के चारों प्रोजेक्ट चार माह में करने होंगे पूरे: प्रोजेक्ट डायरेक्टर
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के चार प्रोजेक्ट तीन माह में करने होेंगे पूरे
चरखी दादरी।
रेलवे के चार बड़े प्रोजेक्टों की सुविधाओं के लिए अभी जिलेवासियों को तीन माह का और इंतजार करना होगा। करीब पांच करोड़ के ये चारों प्रोजेक्ट 31 मार्च तक पूरे होने थे लेकिन अब इनके लिए नई डेडलाइन 30 जून निर्धारित की गई है। रेलवे प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृृष्ण सिंह ने शुक्रवार को चरखी दादरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीसीआई फाटक पर एफओबी निर्माण, स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो का निर्माण, रेलवे लाइन दोहरीकरण व विद्युतीकरण का काम अगले तीन माह में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले ये काम 31 मार्च तक पूरा होना था लेकिन धीमी गति से होने के कारण निर्धारित समयावधि में ये काम पूरा नहीं हो पाया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा कि अब युद्ध स्तर पर काम शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। बचा हुआ काम 30 जून तक पूरा हो जाएगा। बता दें कि ये प्रोजेक्ट पूरे होने से एक तरफ जहां रेल सेवाओं में विस्तार होगा वहीं लोगों को जान हथेली पर रखकर रेलवे ट्रैक भी पार नहीं करना पड़ेगा। अकेले एफओबी (फुट ओवरब्रिज) बनने से ही करीब दस हजार लोगों की समस्याओं का कुछ हद तक समाधान हो जाएगा।
ये प्रोजेक्ट देंगे जिलेवासियों को राहत
प्रोजेक्ट एक : फुट ओवरब्रिज निर्माण
गांधी नगर फाटक पर पिछले करीब पांच सालों से लोग अंडरपास बनाने की मांग उठा रहे हैं जोकि अब तक लंबित है। करीब पांच माह पूर्व रेलवे ट्रैक जाम करने पर विधायक राजदीप सहित सात पार्षदों व अन्यों पर केस दर्ज हुआ था। इसके बाद यहां सरकार ने एफओबी निर्माण के आदेश दिए थे। अब यहां एफओबी 30 जून तक पूरा हो जाएगा। इससे रेलवे लाइन पार कर स्कूल व बाजार पहुंचने वाले लोगों व बच्चों को फायदा मिलेगा।
प्रोजेक्ट दो: नए प्लेटफार्म का निर्माण
अंग्रेजों के शासनकाल के समय चरखी दादरी रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ था। तब से ही यहां एक ही प्लेटफॉर्म है। यहां एक और नया प्लेटफार्म बनना प्रस्तावित है। यह काम भी 31 मार्च तक पूरा होना था लेकिन नहीं हो पाया। अब 30 जून तक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो का निर्माण किया जाएगा। फिलहाल प्रतिदिन करीब सात हजार यात्री भिवानी व रेवाड़ी की तरफ की ट्रेनें एक ही प्लेटफार्म से पकड़ रहे हैं। एक साथ दो ट्रेनें आने पर यात्रियों को दिक्कतें हो जाती हैं।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट तीन:- रेलवे लाइन का दोहरीकरण व विद्युतीकरण
प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृष्ण सिंह ने बताया कि रेवाड़ी से मानहेरू तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य पर 400 करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी क्षेत्र की रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण व दोहरीकरण का कार्य भी 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। लाइनों का विद्युतीकरण होने के बाद हिसार व जयपुर की दूरी तय करने में काफी कम समय मिलेगा और इससे करीब सात हजार दैनिक यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी।
प्रोजेक्ट चार: अब नहीं होगा ढुलाई कार्य, धूल से गांधी नगर को मिलेगी निजात
सीसीआई फाटक के समीप चल रहे रोडों के ढुलाई कार्य को बंद करने के निर्देश भी प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृष्ण कुमार ने दे दिए हैं। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक ने भी उन्हें एक पत्र सौंपा। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने यह निर्देश जारी किए। बता दें कि रोड़ों के ढुलाई कार्य से गांधी नगर के लोग काफी परेशान हैं। इसके चलते दिनभर यहां मिट्टी उड़ती रहती है और उड़कर लोगों के घरों में भी पहुंचती है। इस संबंध में लोग जिला प्रशासन को शिकायत सौंप चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ।
वर्जन::
हमारे चारों प्रोजेक्ट 30 जून तक पूरे हो जाएंगे। इससे लोगों को इनसे काफी राहत मिलेगी। ढुलाई कार्य बंद करने के भी आदेश दे दिए गए हैं।
कृष्ण कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रेलवे विभाग