फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   26 नवबर को धूमधाम से आयोजित होगी ‘रोहतक मैराथन-2017’

26 नवबर को धूमधाम से आयोजित होगी ‘रोहतक मैराथन-2017’

Fri, 24 Nov 2017 03:22 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
26 नवबर को धूमधाम से आयोजित होगी ‘रोहतक मैराथन-2017’
26 नवंबर को होगी ‘रोहतक मैराथन-2017’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चौ. छोटूराम के 135वें जन्मदिवस पर कमेरा वर्ग सोशल ट्रस्ट द्वारा नशा मुक्त रोहतक के लिए 26 नवंबर को छठी रोहतक मैराथन-2017 का आयोजन किया जायेगा।
इस मैराथन में तीन प्रतियोगिताएं होंगी। जिनमें विजेताओं को भारी नकद पुरस्कार भेंट किया जायेगा। यह बात आज स्थानीय दिल्ली बाईपास स्थित एक निजी होटल पर आयोजित प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कमेरा वर्ग सोशल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश देशवाल ने कही। उन्होंने बताया कि इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ प्रसिद्ध गांधीवादी नेता डॉ. एसएन सुब्बाराव प्रात: 6 बजे स्थानीय जाट शिक्षण संस्था स्थित चौ. छोटू राम स्माधी स्थल से झंडा लहरा कर करेंगे।
सुरेश देशवाल ने बताया कि मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है तथा अभी तक 600 व्यक्तियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इसके अलावा 25 नवंबर सांय 5 बजे तक दौड़ के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। यह मैराथन तीन श्रेणियों में होगी। पहली 21 किलोमीटर (पुरुष) वर्ग, दूसरी 11 किलोमीटर (पुरुष) व 5 किलोमीटर (पुरुष व महिला) दोनों के लिए होगी। जिसमें 21 किलोमीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये, द्वितीय को 21 हजार रुपये, तृतीय को 11 हजार रुपये, चतुर्थ को 5100 रुपये तथा दसवें स्थान पाने वाले को 2100 रुपये का नकद इनाम दिया जायेगा। इसी तरह 11 किलोमीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये, द्वितीय को 11000 रुपये, तृतीय को 5100 रुपये, चतुर्थ को 4100 रुपये तथा दसवां स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये का नकद इनाम दिया जायेगा। 5 किलोमीटर प्रतियोगिता में महिला व पुरुषों को अलग-अलग श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 5100 रुपये, द्वितीय को 4100 रुपये, तृतीय को 3100 रुपये, चतुर्थ को 2100 रुपये तथा दसवें स्थान तक 1100 रुपये का नकद इनाम दिया जायेगा।
विज्ञापन

आकाशवाणी के पूर्व निदेशक धर्मपाल मलिक ने बताया कि 21 किलोमीटर वाली दौड़ सांपला के चौ. छोटूराम संग्रहालय पर जाकर खत्म होगी। वहीं 11 किलोमीटर वाली दौड़ जाट शिक्षण संस्था स्थित समाधि स्थल से शुरू होकर शहर के अशोका चौक, लघु सचिवालय, अंबेडकर चौक होते हुए सोनीपत स्टैंड, शीला बाईपास, सेक्टर-1, दिल्ली बाईपास होती हुई वापिस समाधि स्थल पर समाप्त होगी। प्रेस वार्ता में रंगकर्मी रघुवेन्द्र मलिक, प्रिंस दुआ भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed