{"_id":"5a04c88a4f1c1bf4688ba457","slug":"151510262922-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी में लिंग जांच का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी में लिंग जांच का भंडाफोड़
Updated Fri, 10 Nov 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्मनाक : 30 हजार रुपये लेकर करा रही थी बेटियों की हत्या
- चरखी दादरी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, डॉक्टर फरार, दलाल काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग रोहतक की टीम ने चरखी दादरी में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके तहत को टीम ने दलाल को मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है और आरोपी डॉक्टर फरार है। टीम ने यह सफलता सिविल सर्जन डॉॅ. दीपा जाखड़ तथा जिला प्रशासन के सहयोग से प्राप्त की है।
जांच टीम ने बताया कि चरखी दादरी की डॉ. इंदिरा दलाल 30 हजार रुपये लेकर भ्रूण लिंग जांच कराने का कार्य करती थी। उसको भ्रूण लिंग जांच करवाने में मदद करते हुए टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है और उससे 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं टीम ने डॉ. इंदिरा दलाल के सहयोगी सतनाली स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर के डॉ. राममेहर श्योराण पर मामला दर्ज कराया है।
स्वास्थ्य विभाग रोहतक की टीम ने फर्जी ग्राहक की भ्रूण लिंग जांच करने के मामले मेंएफआईआर दर्ज करवाई और सतनाली स्थित मान अल्ट्रासाउंड सेंटर को रात 11.30 बजे सील कर दिया। टीम ने बताया कि डॉ. राम मेहर रात को अपने घर से भागने में कामयाब हो गया। अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉ. राममेहर को पहले भी दो बार भ्रूण लिंग जांच में पकड़ा जा चुका है, इसका कोर्ट में केस चल रहा है। छापे में स्वास्थ्य विभाग भिवानी के डॉ. सुनील कुमार व अत्तर सिंह तथा स्वास्थ्य विभाग नारनौल की टीम के सदस्यों का भी सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम में सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़, डॉ. संजीव मलिक, डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. विकास सैनी, डॉ. विजय, मीनाक्षी, नीरज, जोगिंद्र व पुलिस टीम रोहतक उपस्थित रहे।