फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिजली तार टूटने पर भिड़े दो पक्ष, छह घायल

बिजली तार टूटने पर भिड़े दो पक्ष, छह घायल

Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
बिजली तार टूटने पर भिड़े दो पक्ष, छह घायल
बिजली तार टूटने पर भिड़े दो गुट, छह घायल
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव कलियाणा में बुधवार देर शाम ट्रैक्टर गुजरने के दौरान बिजली तार टूटने पर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और इसमें छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल पहुंचे घायलों में से एक पक्ष से एक महिला सहित चार तो दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए। आदमपुर चौकी पुलिस ने अस्पताल में भरती घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष से घायल हरबिलास ने बताया कि बुधवार शाम वो ट्रैक्टर में लकड़ियां लेकर अपने घर आ रहे थे। घर के समीप पहुंचने पर लकड़ियों में उलझकर बिजली का तार टूट गया। उन्होंने बताया कि इस पर उनकी गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। हरबिलास ने बताया कि कहासुनी बढ़कर हाथापाई तक जा पहुंची और दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में उनके पक्ष से उसे, गिरधारी लाल, लीला देवी व सुरेंद्र को गंभीर चोटें आई और परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चारों घायलों ने दूसरे पक्ष पर पहले हमला करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से घायल सज्जन ने बताया कि जब उन्होंने बिजली तार को दुरुस्त कराने की बात कही तो दूसरा पक्ष भड़क उठा और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। सज्जन ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ही उन पर हमला बोला है और उसे व वेदप्रकाश को इस हमले में चोटें आई हैं। इसके बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पाकर आदमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

वर्जन::
सूचना मिलते ही पुलिस दादरी सिविल अस्पताल पहुंच गई थी। हमने घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे पुलिस उसी आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र डबास, आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed