फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अस्पताल में मरीजों को मिलेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा

अस्पताल में मरीजों को मिलेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा

Fri, 27 Oct 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों को मिलेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा
अब मरीजों को मिलेगी डिजिटल रंगीन एक्स-रे रिपोर्ट
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सिविल अस्पताल में मरीजों को अब एक्स-रे रिपोर्ट के लिए रूम के बाहर बैठकर घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही दादरी सिविल अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन पहुंच जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नई मशीन पहुंचने के बाद मरीजों को दो मिनट में रंगीन एक्स-रे रिपोर्ट मिल जाएगी। डिजिटल एक्स-रे मशीन आने के बाद जहां मरीजों का समय बचेगा तो वहीं रिपोर्ट जांचते ही तुरंत मरीज को उपचार भी मिल जाएगा।
इस समय अस्पताल में सन 1985 में बनी पुरानी मशीन लगी है वह भी पिछले करीब छह माह से अधिक समय से खराब पड़ी है। अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 200 से ज्यादा की है। जिनमें से एक्सरे भी रोजाना करीब 25 से 30 मरीजों के होते हैं। सिविल अस्पताल अब जिले के अनुरूप अपग्रेड भी हो चुका है लेकिन अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध न होने से मरीजों को रोहतक पीजीआई, हिसार, गुरुग्राम व दिल्ली में इलाज करवाना पड़ रहा है। अस्पताल में सभी प्रकार की टेस्ट लैब न होने की वजह से ज्यादा परेशानी आ रही है। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सक भी यहां तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन

निजी लैब पर जाकर उपचार कराने को विवश मरीज
अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने की वजह से अब मरीजों को प्राइवेट लैब से एक्सरे महंगे दामों पर करवाना पड़ रहा है। इस समय एक्सरे का चार्ज 150 रुपये तक वसूला जा रहा है। सिविल अस्पताल में एक्सरे की सुविधा न होने पर मरीज को बाजार में करीब डेढ़ किलोमीटर जाना पड़ता है जिससे उसे आर्थिक व शारीरिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है। इतना ही नहीं प्राइवेट लैब की रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। अब अस्पताल को आधुनिक तकनीक की एक्सरे मशीन मिलेगी। यह डिजिटल मशीन होगी। मशीन की एप्रूवल मिल चुकी है। जल्द ही कागज प्रक्रिया पूरी करने के बाद मशीन अस्पताल में लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मिनट में मिल सकेगी रिपोर्ट
नई मशीन पूरी तरह से कंप्यूटराइज होगी। इस मशीन से मरीज को दो मिनट में कंप्यूटराइज रिपोर्ट मिल सकेगी। पुरानी मशीन से एक्सरे करने पर फिल्म की धुलाई करनी होती थी इसमें आधा से पौने घंटा तक का समय लग जाता था लेकिन यह नई मशीन कंप्यूटर से कनेक्ट होगी। एक्सरे विशेषज्ञ कंप्यूटर सिस्टम पर बैठकर ही रिपोर्ट तैयार कर सकेगा। मरीज की पूरी चेस्ट की रिपोर्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर भी दिखाई देगी। ऐसे में लोगों के समय तथा पैसे की भी बचत होगी।

70 हजार की शहरी आबादी व 172 गांवों को मिलेगा फायदा
नई मशीन के लिए ऑर्डर जारी हो चुके हैं। जल्द ही यह मशीन अस्पताल को मिल सकेगी। जिले में करीब 172 गांव हैं तथा शहर की करीब 80 हजार की आबादी है। सिविल अस्पताल मेें इस तरह की मशीन का होना अति जरूरी माना जा रहा है। इतना ही नहीं जिले के अस्पताल को अब सभी प्रकार के रोगों की जांच के लिए मशीनों की भी जरूरत बनी हुई है। इस समय रोगियों को गंभीर रोगों की जांच करवाने के लिए पीजीआई रोहतक, हिसार व गुरुग्राम जाना पड़ता है जिससे काफी खर्च बढ़ जाता है।
==वर्सन-
मशीन मंगवाने के लिए ऑर्डर जारी हो चुके हैं। जल्द ही यह मशीन सिविल अस्पताल में लगवा दी जाएगी। यह पूरी तरह से डिजिटल एवं कंप्यूटराइज मशीन होगी।
सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed