फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जातीय समीकरण पर टिका एमडीयू का चुनाव, दो दावेदार मैदान में

जातीय समीकरण पर टिका एमडीयू का चुनाव, दो दावेदार मैदान में

Sun, 24 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
जातीय समीकरण पर टिका एमडीयू का चुनाव, दो दावेदार मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
एमडीयू में मडूटा (महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन) के चुनाव को लेकर जोड़तोड़ का खेल चल रहा है। चुनाव में दो पूर्व प्रधान ताल ठोक रहे हैं। दोनों ही जातीय समीकरण से वोटरों को लुभाने की कोशिश में लगे हुए। अब देखना यह है कि दोनों में से किसका समीकरण सटीक बैठता है और कौन प्रधान की कुर्सी संभालता है।
दरअसल, एमडीयू में 26 सितंबर को मडूटा का चुनाव होना है। इसमें करीब 400 वोटर है। चुनावी मैदान में पूर्व प्रधान डॉ. अश्वनी धींगडा और पूर्व प्रधान डॉ. विकास सिवाच प्रधानी के दावेदार है। दोनों ही यूआईईटी(यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) में कार्यरत है। वोटरों को लुभाने के लिए हर दावं पेच आजमाएं जा रहे हैं। मडूटा चुनाव में जातीय समीकरण का जोड़तोड़ भी किया जा रहा है। दोनों ही प्रत्याशी अलग-अलग बिरादरी के हैं। यूनिवर्सिटी में पहले से ही जातीय समीकरण सामने आते रहे हैं। खास बात यह है कि प्रधानी पद के एक दावेदार भाजपा के नजदीकी भी है। इसीलिए स्थानीय मंत्री भी इस चुनाव में रुचि रख रहे हैं। वहीं दोनों ही प्रत्याशी पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं। इस वजह से चुनाव को मूछों की लड़ाई भी माना जा रहा है। कुर्सी पर काबिज होने के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि मतदान के तुरंत बाद परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बाकी पदों के लिए यह है मैदान में
सेक्रेटरी पद के लिए डॉ. हिम्मत सिंह और डॉ. हरिओम मैदान में बचे हैं। डॉ. महेश कुमार ने नाम वापसी ले लिया है। वहीं नौ लोगों की कार्यकारी कमेटी के लिए डॉ. राजेश कुमार, प्रो. सुप्रीति, डॉ. सरिता, डॉ. हरिओम, डॉ. अनिल कुमार सिवाच, डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. योगेंद्र और अरुण हुड्डा के बीच टक्कर होगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 26 सितंबर को डीडीई हॉल में सुबह नौ से शाम तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधान और कार्यकारी कमेटी के सदस्य उप प्रधान, ज्वाइंट सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष को चुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed