फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   युवाओं की रिहाई के लिए खाप और संघर्ष समिति बनाएगी रणनीति

युवाओं की रिहाई के लिए खाप और संघर्ष समिति बनाएगी रणनीति

Mon, 07 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
युवाओं की रिहाई के लिए खाप और संघर्ष समिति बनाएगी रणनीति
युवाओं की रिहाई के लिए खाप और संघर्ष समिति बनाएगी रणनीति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आरक्षण आंदोलन को लेकर जेलों में बंद युवाओं की रिहाई को लेकर सर्वखाप हरियाणा और जाट आरक्षण संघर्ष समिति रणनीति बनाएगी। इस मुद्दे को लेकर जाट भवन में रविवार को खाप और समिति की कौर कमेटी के पदाधिकारियों की पंचायत हुई। सभी ने निर्णय लिया कि 13 सितंबर को शहीद दिवस पर हिसार के मय्यड़ में रैली की जाएगी।

हुड्डा खाप के प्रधान रामकरण हुड्डा की अध्यक्षता में पंचायत हुई। पंचायत में युवाओं की रिहाई और आरक्षण आंदोलन के दौरान घायल हुए लोगों को उचित सहायता देने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इसे लेकर सर्वे किया जाएगा। जिन लोगों को मदद की दरकार है तो उन्हें उचित मदद दी जाएगी। 13 सितंबर को मय्यड़ रैली में श्रद्धांजलि सभा की जाएगी। इसमें सुनील श्योराण, विजय कड़वासरा और संदीप कड़वासरा की प्रतिमाओं की स्थापना और अनावरण किया जाएगा। रैली में युवाओं की रिहाई का प्रमुख मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आगामी आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है। युवाओं को किसी भी हालत में जेलों में बंद नहीं रहने दिया जाएगा। पंचायत में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी और कार्यकारी कमेटी का गठन भी किया गया। इसके लिए 13 अगस्त को रोहतक में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में शहीद दिवस की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पंचायत का संचालन संघर्ष समिति के सदस्य विजयदीप पंघाल ने किया। इस मौके पर सर्वखाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल, रोहतक-84 खाप प्रधान हरदीप अहलावत, प्रधान जयसिंह अहलावत, प्रधान तस्वीर राठी, प्रधान केदार कादियान, प्रधान प्रकाश सतगामा, दिलबाग दलाल, सोमवीर, मांगेराम सरपंच, पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा, प्रधान सुरेंद्र दहिया, भरत सिंह बेनीवाल और जोगेंद्र कसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed