फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कें और गलियां बनीं तालाब

डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कें और गलियां बनीं तालाब

Fri, 21 Jul 2017 01:42 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटे की बारिश से सड़कें और गलियां बनीं तालाब
दस एमए बारिश से जलभराव
विज्ञापन

शहर की सड़कों और निचले इलाकों की गलियों में भी भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
क्षेत्र में वीरवार को 10 एमएम बारिश होने से शहर के कई भागों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कुछ सड़कों से एक से डेढ़ घंटे बाद पानी की निकासी हुई तो कहीं पर देर शाम तक पानी खड़ा हुआ था। बारिश से शहर की सड़कें और गलियां तालाब बन गईं। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर मौसम सुहावना रहने से लोगों को गर्मी से भी निजात मिली है। वहीं किसानों के मुताबिक बारिश से खरीफ की फसलों को भी फायदा पहुंचा है
चरखी दादरी व आसपास के क्षेत्रों में वीरवार सुबह बारिश 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। सुबह पूर्वी हवाओं का दबाव बना और आसमान में गहरे काले बादल छा गए। करीब आठ बजे बारिश शुरू हो गई जो करीब 11 बजे तक जारी रही। बारिश से शहर के निचले भागों, नगर परिषद के आसपास और शनिदेव मंदिर वाली गली में पानी जमा हो गया। इसके अलावा तिकोना पार्क, गांधी नगर में सीसीआई फाटक से ढाणी फाटक तक सड़क पर पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं कई जगह सफाई न होने से सीवरेज बैक मारने लगे। जिससे गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया। थोड़ी देर बाद पंप सैट चला दिए जाने पर सीवरेज सिस्टम ठीक हुआ। शहर के दिल्ली रोड व लाजपतराय चौक पर सड़क पर पानी भरने से दुकानदारों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

बारिश से किसानों को पहुंचा सीधा तौर पर फायदा
पिछले करीब 10 रोज से बारिश न होने पर खरीफ की कपास, बाजरा, ग्वार व ज्वार की फसल को सिंचाई की जरूरत थी। बारिश होने पर इन फसलों के साथ धान की फसल को काफी लाभ पहुंचने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनो से किसान इंजन के जरिए पानी से धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। अब बारिश होने पर किसानों को थोड़ी राहत मिली है। वीरवार को अधिकतम तापमान 34.29 डिग्री रिकार्ड किया गया। बारिश से उमस भरी गर्मी से भी काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सही मौसम की बारिश है। बारिश से खरीफ की सभी फसलों में फायदा पहुंचेगा। इस बार फसल की समय पर बिजाई होने से अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीद है।
संदीप बूरा, खंड कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed