{"_id":"595558d34f1c1bd8618b462b","slug":"151498765523-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन मुकाबलों में टिंकू ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन मुकाबलों में टिंकू ने जीते स्वर्ण पदक
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
एकल व डबल बैडमिंटन मुकाबलों में टिंकू ने जीते स्वर्ण पदक
चरखी दादरी।
पंजाब के मुंकदपुर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शहर निवासी टिंकू बंसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। ये प्रतियोगिता नार्थ जोन प्राइज टूर्नामेंट के तहत आयोजित की गई थी। इसमें टिंकू ने अपने वर्ग में डबल व एकल दोनों में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। विजेता खिलाड़ी की उपलब्धि पर हीरा स्पोर्ट्स क्लब एवं चरखी दादरी जिला बैडमिंटन संघ एवं अन्य खेल प्रेमियों ने उसे बधाई दी।
संस्था प्रधान हरिश चंद्र गोदारा ने बताया कि पंजाब के मुंकदपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में इस स्पर्धा को आयोजित किया गया था। इसमें पूरे उत्तर भारत सहित राष्ट्र स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। टिंकू ने अंडर 17 वर्ष आयुवर्ग में डबल व एकल में सहभागिता की थी। फाइनल में उनकी जोड़ी ने 12-21, 22-20 एवं 21-15 के मुकाबले से पंजाब के अनुराग व वंश की जोड़ी को हराया। एकल मुकाबले के फाइनल मैच में टिंकू ने जालंधर के खिलाड़ी तरस को 21-17 व 22-20 के अंतर से मात दी। इस उपलब्धि पर उपप्रधान पंकज जैन, कोषाध्यक्ष मनीष जांगड़ा, सह सचिव दिनेश मुंजाल, सुनील गर्ग, अभिषेक जैन, दीपक शर्मा, दीपक बंसल, रणदीप सिंह, अरूण सैनी, नरेश सैनी, मोहित जांगड़ा, शिवांक सैनी, श्रेष्ठी जैन, अनुभव जैन, अंकिता फौगाट, नरेश जैन, संजीव जैन, वासुदेव आनंद, डॉ. विजय शर्मा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उसे बधाई दी।