फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगा दी ईद की मुबारकबाद

नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगा दी ईद की मुबारकबाद

Tue, 27 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगा दी ईद की मुबारकबाद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ईद उल फितर का पर्व सोमवार को जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों व ईदगाहों पर जाकर ईद की नमाज अदा की, इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बड़ों के अलावा छोटे बच्चों में भी ईद पर्व का उत्साह देखा गया। स्टार्च मिल स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने नमाज पढ़ी। इसके अलावा हमीदा गढ़ी रोड, रादौर रोड स्थित जामा मस्जिद, कांसापुर, पुरानी सब्जी मंडी, चांदपुर, गढ़ी गुजरान, नवाब कॉलोनी, फर्कपुर, बुड़िया, पुरानी सब्जी मंडी, स्टार्च मिल, नवाब कॉलोनी सहित अन्य मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद एक-दूृसरे को ईद की मुबारक दी। बाजारों में भी ईद की रौनक देखने को मिली। ईद के मौके पर रादौर रोड स्थित जामा मस्जिद में मौलवी मोहम्मद आलिम नदवी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने बताया कि रमजान पवित्र महीना होता है, इस पूरे माह में नेक कार्य कर खुदा की रहमत पाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि ईद उल फितर पर नमाज अदा कर लोग सभी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूजे के गले मिलते हैं और उपहार देते हैं।

घरों में बनी खीर-सेवंइयां, बाजार में खूब बिकी मिठाई :
ईद के मौके पर एक ओर जहां घरों से खीर और सेवंइयों की महक उठने लगी, तो दूसरी तरफ बाजार में फिरनी, घेवर, मट्ठी सहित अन्य कई प्रकार की मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई। मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में ईद के मौके खासतौर पर बनाई जाने वाली खीर और सेवंइयां बनाई गई। बाजार में ईद पर्व पर मिठाइयों की खरीददारी करने पहुंचे उसमान, शहजाद, फरीद, अफजल आदि ने बताया कि ईद उल फितर पर्व पर घरों में खीर और सेवंइयां बनाई जाती हैं। उनके घरों पर भी सेवंइयां बनाई गई हैं और अब वह बाजार में फिरनी, मट्ठी व अन्य मिठाइयों की खरीददारी करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


नन्हें-मुन्हों ने भी दी ईद की बधाई :
ईद के अवसर पर नन्हे-मुन्हें बच्चे भी अपने पिता के कांधे और गोदी चढ़कर मस्जिदों में पहुंचते दिखाई दिए। जिन्होंने मस्जिदों में पहुंचकर पिता के साथ नमाज अता की और साथी छोटे बच्चों के साथ गले मिलकर ईद-उल फितर की बधाई दी। रादौर रोड स्थित जामा मस्जिद में नमाज अता करने पहुंचे चांदपुर निवासी मोहम्मद अकरम के बेटों सात वर्षीय इकलाक और नौ वर्षीय इब्रह्म ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से पिता के साथ ईद के मौके पर मस्जिद में नमाज अता करने पहुंच रहे हैं। इस बार भी ईद पर्व के अवसर पर उन्होंने मस्जिद में नमाज अता कर अपने हम उम्र बच्चों के साथ गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान में नेक कार्य कर खुदा की रहमत पाई जा सकती हैं : मौलवी
नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगा दी ईद की मुबारकबाद
जिले भर में हर्षोंल्लास से मनाया गया ईद उल फितर पर्व
फोटो-05 से 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed