{"_id":"595014194f1c1b0a058b484b","slug":"151498420249-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय जी तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय जी तीन
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन और जयपुर रूट पर आज से चलेंगी रोडवेज बस
रोहतक। हरियाणा रोडवेज की बस अब वृंदावन और जयपुर रूट पर चलाई जाएगी। यात्रियों को यह सुविधा सोमवार सुबह से उपलब्ध होगी।
हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि रोहतक डिपो से पहले से बैजनाथ, हरिद्वार, कटरा, सालासर, मेहंदीपुर और वृंदावन के बस जाती है। अब यात्रियों की मांग को देखते हुए वृंदावन के लिए सुबह साढे़ पांच बजे नई बस रवाना की जाएगी। यह बस वृंदावन से वापस सुबह 11 बजे चलेगी और सायं साढे़ चार बजे वापस आ जाएगी। इससे पहले जो बस दिन में सवा 12 बजे जाती है वह रात्रि में वहीं ठहरती है। सोमवार को दोपहर दिन में दो बजकर 40 मिनट पर बस जयपुर के लिए रवाना की जाएगी। यह अगले दिन सुबह 5:40 बजे वापस आएगी। इसका रूट रोहतक-पानीपत-रोहतक-जयपुर होगा। पानीपत की सवारी को जयपुर की सुविधा देने के लिए यह रूट बनाया गया है।