फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1500 dose of Covishield reached in the district, only booster and second dose will be used

Rohtak News: जिले में पहुंची कोविशील्ड की 1500 डोज, बूस्टर व दूसरी डोज ही लगेगी

Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
1500 dose of Covishield reached in the district, only booster and second dose will be used
रोहतक। कोरोना से बचाव को लेकर अलर्ट हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में टीकाकरण अभियान को फिर रफ्तार देने की तैयारी की है। इसी कड़ी में कोविशील्ड की 1500 डोज दी गई है। सोमवार से टीकाकरण को सफल बनाने के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। यह खेप बूस्टर व दूसरी डोज के लिए प्रयोग की जाएगी। यह डोज जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचा दी गई हैं। इससे आम आदमी को उसके घर के आसपास की टीकाकरण के लिए डोज मुहैया हो सकेगी। लोगों का टीकाकरण के प्रति रुझान देखने के बाद वैक्सीन की और डोज की मांग भेजी जाएगी। इससे लोगों को महामारी से लड़ने के लिए सुरक्षा चक्र मुहैया होगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिलजीत सिंह त्रेहान ने बताया कि जिले को 1500 कोविशील्ड की डोज मिली है। इसे संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचा दिया गया है। सोमवार से शिविर के जरिए लोगों को सुलभ टीकाकरण की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed