फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 volunteers leave for Manali for adventure training

Rohtak News: साहसिक प्रशिक्षण के लिए 15 स्वयंसेविकाएं मनाली रवाना

Thu, 25 Jun 2026 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
15 volunteers leave for Manali for adventure training
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सेल की 15 स्वयंसेविकाएं और दो महिला दल प्रभारी साहसिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए मनाली रवाना हुईं। ये स्वयंसेविकाएं विश्वविद्यालय से संबद्ध 14 महाविद्यालयों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन

यह दस दिवसीय साहसिक शिविर 25 जून से चार जुलाई तक हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित सोलंग नाला स्कीइंग सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग, रैपलिंग, पर्वतीय जीवन की मूल तकनीकें, आपदा प्रबंधन और दल भावना से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमडीयू के कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने स्वयंसेविकाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी ने कहा कि ऐसे साहसिक शिविर युवाओं में सेवा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर केएल मेहता दयानंद कॉलेज फरीदाबाद की डॉ. वंदना कुमारी और गवर्नमेंट कॉलेज बादली (झज्जर) की डॉ. रेनू गुलिया दल प्रभारी के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed