फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 including 32-year-old man died from corona, 220 new patients found, 48 serious

कोरोना से 32 साल के युवक सहित 15 ने तोड़ा दम, 220 नए मरीज मिले, 48 गंभीर

Fri, 07 May 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
15 including 32-year-old man died from corona, 220 new patients found, 48 serious
रोहतक। जिले में 32 साल के युवक सहित 15 कोरोना मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वीरवार को 220 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें से 48 मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18815 हो गई है। इसमें से 16809 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1731 पहुंच गई है। इसमें से 1683 मरीज घर पर एकांतवास में उपचार पा रहे हैं। इसके साथ ही अब तक जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 265 हो गई है। जिले में 4.97 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और रिकवरी रेट 89.33 प्रतिशत चल रहा है। गौरतलब है कि विभाग अभी तक जिले में 377931 लोगों की कोरोना जांच करवा चुका है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान से कोरोना संक्रमण रोकने का प्रयास
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि टीकाकरण के माध्यम से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जाए। विभाग ने वीरवार तक जिले में 132009 लोगों को टीका लगा दिया है। वीरवार को 2253 को पहली व 964 को दूसरी कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई है। वहीं टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. परितेव ने बताया कि जिले में 18 प्लस ग्रुप में 972 को टीका लगाया गया है। इसके अलावा 60 प्लस में 677 को पहली व 423 को दूसरी तथा 45 प्लस में 564 को पहली व 487 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इन मरीजों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
लिंग आयु स्थान व्यवसाय
पुरुष 58 सिंहपुरा खाली
पुरुष 51 अनाजमंडी बिजनेसमैन
महिला 64 खरक कलां गृहिणी
महिला 66 भरत कॉलोनी गृहिणी
महिला 72 तिलक नगर गृहिणी
पुरुष 68 रोहतक बुजुर्ग
महिला 50 सलारा मोहल्ला गृहिणी
पुरुष 32 डीएलएफ कॉलोनी कर्मचारी
पुरुष 56 लाढौत रोड कर्मचारी
पुरुष 59 गिरावड बुजुर्ग
पुरुष 87 ग्रीन रोड बुजुर्ग
पुरुष 66 सेक्टर दो बुजुर्ग
पुरुष 43 तिलक नगर कर्मचारी
महिला 51 बाबरा मोहल्ला गृहिणी
महिला 65 कैलाश कॉलोनी गृहिणी
---------------
दो व तीन साल के बच्चों से लेकर 89 साल के बुजुर्ग भी संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में दो और तीन साल के दो बच्चे से लेकर 89 साल के बुजुर्ग तक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। 220 नए संक्रमितों में बुजुर्ग, बच्चे, दुुुकानदार, किसान, गार्ड, निजी कंपनी के स्टाफ, शुगर मिल स्टाफ, नर्स, सुरक्षा कर्मी, एमडीयू स्टाफ, मजदूर, गृहिणी, जेई, बुजुर्ग, छात्र, पीजीआईएमएस स्टाफ, हेल्थ स्टाफ, बॉक्सिंग कोच, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डॉक्टर, हरियाणा पुलिस स्टाफ, होटल स्टाफ, सीएचसी चिड़ी का डॉक्टर, आशा वर्कर संक्रमित मिले हैं।

-----------------------
53 विद्यार्थी संक्रमण की जद में
जिले में 53 विद्यार्थियों में कोरोना संक्रमण मिला है। ये जनता कॉलोनी, एमडीयू, गर्ल्स हॉस्टल, राजेंद्र नगर, डीएलएफ कॉलोनी, कृपाल नगर, धनाना, सांघी, मकडौली कलां, मोखरा, अजायब, प्रेम नगर, खरक, भगवती पुर, मदीना गिंदरान, किला मोहल्ला, गढी बल्लम, मुरादपुर टेकना, कलानौर, राजीव नगर, सांपला, फरमाना खास, गिरावड आदि गांवों में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed