फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एनसीआर के ब्लड बैंक का सूखा दूर करते हैं झज्जर के रक्तदाता 17-51-53

एनसीआर के ब्लड बैंक का सूखा दूर करते हैं झज्जर के रक्तदाता 17-51-53

Sun, 11 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
एनसीआर के ब्लड बैंक का सूखा दूर करते हैं झज्जर के रक्तदाता 17-51-53
विक्रम बनेटा
विज्ञापन

झज्जर।
कहा जाता है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान के चलते किसी को नई जिंदगी मिल सकती है। इसी धुन में झज्जर के रक्तदाता रेडक्रास के बैनर तले हर साल नया रिकार्ड बनाते हैं। झज्जर के सामान्य अस्पताल में खपत होने के चलते यहां के डोनर पूरे एनसीआर के ब्लड बैंक का सूखा दूर करते हैं। रेड्रकास के द्वारा हर साल 100 रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं, जिनमें दिल्ली, रेवाड़ी और रोहतक पीजीआई के ब्लड बैंकों की टीमों को बुलाया जाता है। एनसीआर के इन ब्लड बैंक के लिए भी हर साल झज्जर के युवा रक्तदान करते हैं, क्योंकि झज्जर के सामान्य अस्पताल में ब्लड की खपत कम है, लेकिन झज्जर के युवा रक्तदान में पीछे नहीं रहना चाहते, इसलिए बाहर की टीमों को बुलाया जाता है।
एक साल में 8 हजार यूनिट ब्लड डोनेट
रेडक्रास के द्वारा चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों का ही नतीजा है कि अप्रैल 2016 से अब तक 100 शिविरों में 8 हजार यूनिट रक्त दान किया जा चुका है। रैडक्रास के द्वारा इस मुहिम में शहर की छोटी-बड़ी करीब 40 संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को अपने साथ जोड़ा गया है। जिसके चलते हर महीने रक्तदान के लिए कैंप चलते ही रहते हैं। वहीं, झज्जर के युवा भी इस में कहीं पीछे नहीं रहते।
विज्ञापन

5 हजार इमरजेंसी डोनर की सूची तैयार
रेडक्रास के द्वारा अब तक अलग-अलग ब्लड ग्रुप के 5 हजार इमरजेंसी डोनर की सूची तैयार कर ली गई है। जिसे रेडक्रास की वेबसाइट पर शीघ्र ही डाला जा रहा है। गौरतलब है कि रेडक्रास की वेबसाइट का कुछ दिन पूर्व ही राज्यपाल के द्वारा शुभारंभ किया गया था। वहीं वेबसाइट पर डोनर की सूची उपलब्ध हो जाने पर जरूरतमंदों को काफी फायदा मिलेगा, क्योंकि कई बार लोगों को रक्तदाता समय पर नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदाता दिवस पर होगा 400 यूनिट रक्तदान
रेडक्रॉस के सौजन्य से जिले भर में लगने वाले कैंप में 14 जून को करीब 400 यूनिट रक्तदान होने की संभावना है। झज्जर के सामान्य अस्पताल में रेडक्रास के सौजन्य और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगने वाले शिविर में अब तक 100 युवाओं के द्वारा तो पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि रक्तदान को लेकर रखा गया टारगेट पूरा होगा।

वर्जन
डीसी आरसी बिढ़ाण के मार्गदर्शन में रेडक्रास के द्वारा लगातार जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं। रेडक्रॉस की टीम जिले के कालेेजों और अन्य संस्थानों में रक्तदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाती रहती हैं। जिससे प्रभावित होकर जिले के लोग रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिसके फलस्वरूप झज्जर में हर साल करीब 8 हजार यूनिट रक्तदन होता है। वहीं अब शीघ्र ही इमरजेंसी डोनर की लिस्ट भी वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी।
-महेश गुप्ता, सचिव, रेडक्रॉस सोसाइटी झज्जर।

- पिछले एक साल में हो चुका है 8 हजार यूनिट ब्लड डोनेट
- वेबसाइट पर जल्द डाली जाएगी 5 हजार इमरजेंसी डोनर की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed