{"_id":"593a98764f1c1bc7258b4574","slug":"14970123611-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार व्यक्ति की मौत
Updated Fri, 09 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार व्यक्ति की मौत
यमुनानगर। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर गांव मंडौली के नजदीक कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सहारनपुर निवासी जावेद ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता 50 वर्षीय फैयाज गुरुवार को किसी काम से यमुनानगर आया था। जब वह ई रिक्शा में वापस लौट रहा था तो सहारनपुर मार्ग पर गांव मंडौली के नजदीक अज्ञात कार चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।