फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हेडिंग : लवलीन टुटेजा ने मेरा कॉलर पकड़ा, बेटे से की मारपीट, जान से मारने की धमकी : ढल

हेडिंग : लवलीन टुटेजा ने मेरा कॉलर पकड़ा, बेटे से की मारपीट, जान से मारने की धमकी : ढल

Sat, 23 Feb 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
हेडिंग : लवलीन टुटेजा ने मेरा कॉलर पकड़ा, बेटे से की मारपीट, जान से मारने की धमकी : ढल
रोहतक। शहर के गांधी कैंप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नजदीक शौचालय के निर्माण को लेकर भाजपाई शुक्रवार को आपस में भिड़ गए। स्थानीय भाजपा पार्षद राधेश्याम ढल के बेटे मनीष की शिकायत पर आर्य नगर थाना पुलिस ने डाक्टर मंगलसेन स्मृति न्यास के प्रदेश अध्यक्ष लवलीन टुटेजा के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। जबकि टुटेजा का आरोप है कि पार्षद ढल व उसके बेटे ने उनके साथ मारपीट की और घसीट कर अंदर कमरे में ले गए। टुटेजा की शिकायत की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद राधेश्याम ढल ने बताया कि राजकीय विद्यालय से सटी दीवार से गंदा नाला बह रहा है। पास में ही एक हैंडपंप और दो सरकारी नल लगे हैं जिससे क्षेत्रीय लोग प्यास बुझाते हैं। नजदीक में गांधी कैंप की कपड़ा और अन्य मार्केट है जहां हजारों लोग हर रोज आते हैं। इन मार्केट में शौचालय नहीं होने की वजह से मार्केट आने वालों को काफी परेशानी होती है। इसके चलते 5.25 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव पास कराया जिससे दो यूरिनल और एक शौचालय बनाना है। तीन दिन पहले काम शुरू हुआ, लेकिन शिव कुमार का परिवार विरोध कर रहा है। उसकी बात मान ली थी। हैंडपंप को छोड़कर दीवार खींची गई। साथ ही मकान की तरफ शौचालय की दीवार बनाई गई। इसके बावजूद शुक्रवार दोपहर लवलीन टुटेजा आया और शौचालय की खींची दीवार तोड़ दी। ठेकेदार व लोगों ने उसे सूचना दी तो वह वहां पहुंचे। तभी टूटेजा ने झगड़ा शुरू कर दिया और उसका कॉलर पकड़ लिया। थोड़ी देर बाद बेटा मनीष आ गया। उसने लवलीन से पूछा कि, मेरे पिता की उम्र का तो लिहाज कर लिया होता। इससे वह ताव में आ गया और मेरे बेटे से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाक्स
ढल बोला, बड़ा चौधरी मत बन, यह मेरा इलाका : टुटेजा
वहीं, डॉक्टर मंगलसेन स्मृति न्यास के अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता लवलीन टुटेजा का कहना है कि शिव कुमार उनके नजदीकी हैं। उन्होंने बताया कि जानबूझ कर घर के सामने शौचालय बनाया जा रहा है। इससे गली के लोगों का सांस लेना दूभर हो जाएगा। लोगों की तकलीफ को देखते हुए मैं अकेला मौके पर गया। वहां पहले से पार्षद राधेश्याम ढल व उनका बेटा मनीष और उसके साथी खड़े थे। जाते ही ढल बोले, तू बड़ा चौधरी बनता है। यह मेरा इलाका है। यहां क्या करने आया है। इसके बाद मुझे धक्का मारा और उसे कमरे के अंदर खींचकर ले गए। किसी तरह खुद को छुड़ाकर आया। मैंने आर्य नगर थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। क्योंकि ऊपर से दबाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्षद राधेश्याम ढल के बेटे मनीष की शिकायत पर लवलीन टुटेजा व मकान मालिक शिव कुमार के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। जबकि टूटेजा की शिकायत की मुझे जानकारी नहीं है। मैं गश्त पर बाहर हूं।

नरेंद्र कुमार, एसएचओ आर्य नगर थाना


निगम चुनाव में टुटेजा को नहीं ढल को मिली थी टिकट
लवलीन टुटेजा ने निगम चुनाव में भाजपा से वार्ड नंबर 14 से टिकट मांगा था, लेकिन राधेश्याम ढल को टिकट मिला। ढल को मंत्री का करीबी माना जाता है। टुटेजा ने इसके विरोध में पार्टी कार्यालय के बाहर मौन प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed