{"_id":"5c06c72cbdec2241b5203755","slug":"141543948076-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 छात्राओं को मिलेगी टेनिस की निशुल्क ट्रेनिंग, डीईओ ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 छात्राओं को मिलेगी टेनिस की निशुल्क ट्रेनिंग, डीईओ ने मांगे आवेदन
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सरकारी स्कूल की छात्राएं अब टेनिस में पीछे नहीं रहेंगी। जिले से 50 छात्राओं को निशुल्क टेनिस की ट्रेनिंग दी जाएंगी ये सभी छात्राएं सरकारी स्कूल की ही होंगी। इसके लिए डीईओ ने सभी स्कूल मुखिया को पत्र भेजकर छात्राओं से आवेदन मांगे हैं। इन छात्राओं को ट्रेनिंग सेक्टर-32 स्थित चामुंडा अकादमी में दी जाएगी।
बता दें एक नवंबर 2018 को चामुंडा अकादमी के स्थापना दिवस पर अकादमी के चेयरमैन जितेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया था कि वह अपनी अकादमी में सरकारी स्कूल की 50 छात्राओं को निशुल्क टेनिस का प्रशिक्षण देंगे, ताकि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियां में टेनिस में आगे आएं और देश का नाम रोशन करें। इसके बाद उन्होंने डीसी को पत्र भेजा और डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख कर 50 छात्राओं को नाम मांगा जो टेनिस खेलना चाहती हैं।
सरकारी स्कूल के बच्चे भी आएंगे आगे
टेनिस में सरकारी स्कूल के विद्यार्थी पीछे हैं। प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थी ही टेनिस में भागीदारी करते हैं। ऐसे में अब सरकारी स्कूल की छात्राएं भी प्राइवेट स्कूल की टेनिस छात्राओं को टक्कर देंगी। वैसे तो टेनिस गेम महंगा गेम है। अभिभावकों को ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अकादमी में सिर्फ छात्राओं को निशुल्क ट्रेनिंग ही दी जाएगी।
विज्ञापन
नेशनल और इंटरनेशनल कंपीटीशन में भी लेंगी छात्राएं भाग
अकादमी के चेेयरमैन शर्मा ने बताया कि ट्रेनिंग लेने वाली छात्राओं को वह कंपीटीशन में भी लेकर जाएंगे। वहां इन छात्राओं को पता चलेगा कि उनके अंदर कितना हुनर है। इतना ही नहीं जो छात्रा टेनिस में अच्छा खेलेगी उसे देश और विदेश में होने वाले कंपीटीशन में भी पार्टिसिपेट कराया जाएगा। जहां वह छात्रा अपने माता-पिता, स्कूल का देश-विदेश में नाम रोशन कर सकती हैं।
चामुंडा अकादमी द्वारा 50 छात्राओं को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए सभी स्कूल मुखिया को पत्र जारी कर दिया है और जो छात्रा टेनिस खेलना चाहती हैं उनका नाम मांगा गया है।
-ईश्वर सिंह मान, जिला शिक्षा अधिकारी, करनाल।