{"_id":"5b1064ce4f1c1bf46e8b59ca","slug":"141527801038-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट परीक्षा में हार्दिक ने पाई देश में 33वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लैट परीक्षा में हार्दिक ने पाई देश में 33वीं रैंक
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : वीएस 1
क्लैट परीक्षा में हार्दिक ने पाई देश में 33वीं रैंक
- स्कॉलर रोजरी स्कूल के छात्र हार्दिक ने इसी वर्ष 12वीं में हासिल किए हैं 96.4 फीसदी अंक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2018 (क्लैट) में रोहतक के हार्दिक मलिक ने देश में 33वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता ने देश के सर्वश्रेष्ठ लॉ कालेज में पढ़ने के सपने का रास्ता साफ कर दिया है। वीरवार को क्लैट का परिणाम घोषित होने पर बेटे को मिली अच्छी रैंक पर परिवार में खुशी का माहौल है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मलिक ने बताया कि बेटे हार्दिक मलिक ने क्लैट परीक्षा में ऑल इंडिया में 33वीं रैंक पाई है। उसका लक्ष्य देश के अच्छे कालेज से लॉ की पढ़ाई करना है। बेंगलुरु के नामी लॉ कालेज में इस रैंक के साथ हार्दिक का दाखिला लगभग तय है। इस पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के बाद वह अपना कदम तय करेगा। हाल ही में सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी उसने स्कॉलर रोजरी स्कूल से टॉप किया है।
स्कॉलर रोजरी से वाणिज्य संकाय में पढ़ाई कर उसने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यह सफलता उसने सेल्फ स्टडी व नियमित पढ़ाई से हासिल की है। खुद को अपडेट रखने के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट भी हल किए। पढ़ाई के अलावा वह समय के पाबंद रहे हैं। सोना, जागना, खेलना सभी काम नियमित रूप से किए। अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए हार्दिक ने सेल्फ स्टडी पर ही जोर दिया। स्कॉलर रोजरी स्कूल के निदेशक डा. रवि गुगनानी और प्रिंसिपल प्रीति गुगनानी ने हार्दिक को उसकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।