फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फायरिंग कर गाड़ी और नकदी लूटने का आरोपी काबू

फायरिंग कर गाड़ी और नकदी लूटने का आरोपी काबू

Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग कर गाड़ी और नकदी लूटने का आरोपी काबू
फायरिंग कर गाड़ी और नकदी लूटने का आरोपी काबू
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बाढड़ा सीआईए ने बेरला-कान्हड़ा रोड पर फायरिंग कर गाड़ी व नकदी छीनने वाले गिरोह में शामिल मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस को 32 बोर की देशी पिस्तौल व तीन कारतूस भी बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी से लूटी गई राशि में से तीन हजार की नकदी भी बरामद की है। आरोपी की पहचान गोठड़ा निवासी रामपाल के रूप में हुई है। उस पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को वीरवार सुबह पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उससे वारदात में शामिल बाकी साथियों के बारे में पूछताछ करने के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी के एक साथी मंगेश को पुलिस 22 मार्च को गिरफ्तार कर चुकी है।
ज्ञात रहे कि 11 मार्च को नजफगढ़ के गांव बापड़ोला निवासी मंजीत से ऑल्टो कार में सवार होकर चार युवकों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर स्विफ्ट कार सहित सात हजार की नकदी भी लूट ली थी। इससे पहले आरोपियों ने एक स्कार्पियो गाड़ी को भी लूटने का प्रयास किया था लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए थे। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की थी। मंजीत व चालक से मारपीट कर आरोपी उसकी स्विफ्ट कार लूट ले गए थे जबकि अपनी ऑल्टो गाड़ी वहीं छोड़ गए थे। यह ऑल्टो गाड़ी पुलिस गिरफ्त में आए रामपाल के नाम पर थी। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर लूट सहित सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। बाढड़ा सीआईए प्रभारी शमशेर सिंह की टीम ने 22 मार्च को वारदात में शामिल महेंद्रगढ़ जिले के डालनवास गांव के समीप से जीतपुरा निवासी मंगेज को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से पुलिस टीम ने लूटी गई स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद की थी। पुलिस से घिरता देखकर आरोपी मंगेश गाड़ी से उतरकर खेतों में फरार हो गया था लेकिन पुलिस टीम ने उसे खेतों में ही दबोच लिया। इसके बाद पूछताछ करने पर उसने गोठड़ा निवासी रामपाल, विकास बदाल व झोझूक निवासी समीर उर्फ मोटिया के नाम भी उजागर किए थे। वहीं, मौके-ए-वारदात से बरामद ऑल्टो गाड़ी भी रामपाल के नाम पर थी और पुलिस टीम उसे तलाश करने में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए बाढड़ा प्रभारी शमशेर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रामपाल रावलधी बाईपास पर आने वाला है। इस आधार पर सीअसाईए बाढड़ा व एंटी बर्गलर स्टाफ की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी रामपाल को धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की देशी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद हुए। लूटी गई सात हजार की राशि में से पुलिस ने उसके पास से तीन हजार की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी रामपाल ने प्रारंभिक पूछताछ में ही पुलिस के सामने कुछ राज उजागर किए हैं। आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ लोहारू व चरखी दादरी जिले में नौ मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध हथियार, लूट व फायरिंग के केस शामिल हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि लोहारू में उसके खिलाफ सात व दादरी जिले में दो मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस बाकी दो आरोपियों विकास व समीप उर्फ मोटिया की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed