{"_id":"5a8495dc4f1c1b5e6e8b54e6","slug":"141518638556-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद रैली को लेकर बयानबाजी हिसार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद रैली को लेकर बयानबाजी हिसार से
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद रैली में शाह बाइक से आए तो कर देंगे पंक्चर : अभय चौटाला
हांसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली को लेकर नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने हरियाणा को तीन बार जलाने का कार्य किया है, जींद रैली के बहाने भी हरियाणा को चौथी बार जलाने का प्रयास किया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि अमित शाह अगर जींद रैली में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आएंगे तो उनकी मोटरसाइकिल पंक्चर कर देंगे। वहीं भाजपा द्वारा रैली में 2 लाख मोटरसाइकिल पहुंचने के दावे पर चौटाला ने कहा कि लाख में से दो जीरो हटा दो। इतनी बाइक भी अगर पहुंच जाए तो गनीमत होगी। इनेलो कार्यकर्ता काले झंडे दिखा कर रैली का विरोध करेगी।
-अभय चौटाला, इनेलो नेता
-------------------
शाह की तैयारियों को लेकर सभी दफ्तरों में काम ठप : संपत सिंह
फोटो नं 35 सहित
हिसार। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिन से शाह की तैयारियों में तहसील से लेकर चंडीगढ़ के सभी दफ्तरों में काम ठप पड़ा है। मुख्यमंत्री, मंत्री और प्रदेश का समस्त प्रशासन उनके स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा राम भरोसे है।