फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिंचाई विभाग जेई के 24 पद खाली

सिंचाई विभाग जेई के 24 पद खाली

Tue, 07 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग जेई के 24 पद खाली
जेई के 24 पद खाली, सिंचाई विभाग का कामकाज ठप
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग में जेई के 24 पद सहित तीनों ब्रांचों में कार्यकारी अभियंता के पद खाली होने से सभी प्रकार के प्रोजेक्ट कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इतना ही नहीं ड्राइंग ब्रांच में सभी छह पद भी लंबे समय से खाली पड़े हैं। सिंचाई विभाग का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। प्रोजेक्टों की ड्राइंग तैयार करने में भी परेशानी आ रही है। सिंचाई विभाग में विभिन्न प्रकार के पद लंबे समय से रिक्त होने की वजह से विभाग की ओर से होने वाले विकास कार्यों नहीं हो रहे हैं। नहरों की साइटों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों की कमी बनी हुई है। नहरी प्रोजेक्टों के एस्टिमेट तैयार करने के लिए ड्राफ्टसमैन व हैड ड्राफ्टसमैन की कमी होनेे से विभिन्न के प्रकार नक्शे व प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहे हैं।
सिंचाई विभाग की मेकेनिकल सहित दोनो ब्रांचों में इस समय जेई के 24 पद लंबे समय से खाली हैं। इन जेई का कार्य फील्ड से अधिक जुड़ा है। जिनमें नहरों का समय-समय पर निरीक्षण करना, जलघरों का जायजा लेकर उनमें पानी की व्यवस्था करवाना प्रमुख रूप से शामिल है। नए प्रोजेक्ट का पूरा खाका जेई की ओर से ही तैयार किया जाता है। नहरी पानी की टेल तक आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए जेई द्वारा समय- समय पंप हाउसों का निरीक्षण कर उनकी कमियों को दूर करना होता है। इस समय सिंचाई विभाग में एक हैड ड्राफ्टसमैन व दो ड्राफ्टसमैन के पद भी खाली हैं। सभी प्रकार के नक्शे व ड्राइंग बनाने का कार्य इनका ही होता है। सिंचाई विभाग की दोनो ब्रांचों में कार्यकारी अभियंता के पद भी खाली पड़े हैं। विभाग की मेकेनिकल ब्रांच में भी कार्यकारी अभियंता का पद खाली पड़ा है।
विज्ञापन

ड्राइंग ब्रांच में सभी छह पद हैं खाली
इस समय ड्राइंग ब्रांच में सभी छह पद खाली पड़े हैं। यहां जैसे-तैसे रिटायर्ड कर्मचारियों व डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है। सभी प्रकार के प्रोजेक्ट की ड्राइंग फाइलें इसी ब्रांच से तैयार होती हैं। इस ब्रांच में चपरासी, क्लर्क, ट्रेसर सहित सभी छह पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

==
वर्जन--
विभाग में इन खाली पदों को भरने के लिए समय-समय पर हैड ऑफिस को लिखा गया है। सरकार के निर्देशानुसार इन पदों पर भर्ती की जा सकेगी। फिलहाल मौजूद कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है।
हवा सिंह, कार्यवाहक एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed