{"_id":"59666e3c4f1c1b8e148b4844","slug":"141499885116-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला प्रक्रिया के विरोध में इनसो ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला प्रक्रिया के विरोध में इनसो ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा सरकार की ऑनलाइन दाखिला प्रणाली तथा गैप ईयर स्टूडेंट्स के दाखिलों पर लगाई गई पाबंदी के विरोध में बुधवार को इनसो कार्यकर्ताओं ने बावल के गवर्नमेंट कॉलेज के गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। इनसो छात्र नेता सतेंद झाबुआ ने बताया कि इनसो कई दिनों से सरकार की छात्र विरोधी दाखिला प्रणाली का विरोध कर रहा है। इनसो की मांग है कि सरकार प्रथम वर्ष में 50 प्रतिशत ज्यादा विषयों मेें री-अपीयर वाले छात्रों पर लगाई गई पाबंदी को तुरंत हटाए और उन्हें द्वितीय वर्ष में दाखिला दिया जाए। वहीं ऑनलाइन दाखिला प्रणाली के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करें। उन्होंने कहा कि सरकार की दाखिला प्रणाली के कारण हजारों छात्र का भविष्य खराब हो जाएगा। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल को उच्चतर शिक्षा विभाग निदेशक के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान राहुल जांगिड़, नवीन गौड़, सोनू खत्री, संजय, संजू फौगाट, अमित कुमार, सुरजीत सिंह, आशीष कुमार, विकास जांगिड़, खुशीराम आदि मौजूद थे।