{"_id":"595806354f1c1b262d8b4dde","slug":"141498940981-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोंक पर अगवाकर किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू की नोंक पर अगवाकर किया रेप
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू की नोंक पर अगवाकर किया रेप
भिवानी।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से सिलाई सीखने भिवानी आई युवती का चाकू की नोंक पर अपहरण कर दुराचार करने, मोबाइल से वीडियो बनाने और फेसबुक पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में एक युवक फौजी है।
मामला आठ नवंबर का है। युवती ने अब महिला थाना में शिकायत दी है। शिकायत में युवती ने बताया कि वह भिवानी में एक सिलाई सेंटर पर सिलाई सीखने आती थी। हांसी गेट पर दो युवकों ने चाकू की नोंक पर उसका अपहरण किया और उसके साथ एक आरोपी ने दुराचार किया। इसके बाद आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली और फेसबुक पर वायरल कर दी। युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे और इसी डर में उसने किसी को नहीं बताया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर घर वालों ने दबाव देकर पूछा तो उसने सारी आपबीती बताई। परिजन ही उसे लेकर महिला थाना पहुंचे। आरोपियों में एक युवक फौजी बताया जा रहा है। मामले में महिला थाना से जांच अधिकारी एएसआई बबीता ने बताया कि चाकू की नोंक पर दुराचार करने और वीडियो फेसबुक पर वायरल करने की युवती ने शिकायत की है। युवती की शिकायत पर दो युवकों सांकरोड वासी शेरु व जीतू के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।