{"_id":"5ea089aa8ebc3e902744fe38","slug":"14-industries-in-rohtak-got-permission-to-work-6-applications-canceled-rohtak-news-rtk5519476112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में 14 इंडस्ट्रीज को मिली कामकाज की अनुमति, 6 आवेदन हुए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में 14 इंडस्ट्रीज को मिली कामकाज की अनुमति, 6 आवेदन हुए रद्द
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने बुधवार को 14 बड़ी इंडस्ट्री में काम शुरू करने की अनुमति दी है, जिसमें 1942 श्रमिक काम कर सकते हैं। वहीं मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण छह आवेदन निरस्त किए गए हैं। इन कंपनियों के संचालकों ने दोबारा से आवेदन कर दिया है। 72 घंटे के भीतर सरल पोर्टल पर 190 संचालकों ने आवेदन किया है। प्रशासन का दावा है कि पहले चरण में बड़ी इंडस्ट्री को अनुमति दी गई हैं। वीरवार को 165 लंबित मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा। इसमें से 50 से अधिक आवेदन ऐसे हैं जो इंडस्ट्री खुलने की परिधि में नहीं आते हैं। ज्यादातर शहर की इंडस्ट्री हैं। गौरतलब है कि जिले में करीब 1700 औद्योगिक इकाइयां हैं इनमें से नए मानक के हिसाब से करीब 711 इकाइयां शुरू हो सकती है। लेकिन अब तक 190 लोगों ने ही आवेदन किया है।
लघु उद्योग भारती की ओर से लगा हेल्प डेस्क
प्रशासन की ओर से अनुमति के लिए होने वाले आवेदनों के दौरान किसी प्रकार की समस्या के हल के लिए जिला लघु उद्योग भारती की हेल्प डेस्क लगाई गई। संगठन के जिला अध्यक्ष अंगद कोचर ने बताया कि प्रशासन की ओर से दी जाने वाली अनुमति का उद्यमियों को इंतजार है। 40 लोगों ने बुधवार को आवेदन किया।
प्रशासन की ओर से अब तक 19 बड़ी इंडस्ट्री शुरू करने की अनुमति दी गई है। अन्य आवेदनों का निराकरण वीरवार को कर दिया जाएगा।
आरएस वर्मा, उपायुक्त