फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   134A: 2278 students took the exam, 213 absent

134ए : 2278 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 213 रहे अनुपस्थित

Mon, 06 Dec 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
134A: 2278 students took the exam, 213 absent
हिसार रोड स्थित राजकीय बालिका स्कूल में 134 ए की परीक्षा के दौरान गेट के बाहर खड़े अभिभावक। अमर उजा?
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए विभाग ने रविवार को लिखित परीक्षा ली। यहां 2278 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में 213 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विभाग ने पंजीकरण के हिसाब से 2491 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की थी। इसके लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक नियम 134ए के तहत लिखित परीक्षा हुई, जिसमें कक्षा दो से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से ही विद्यार्थियों का अपने केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इन्हें 12 बजे से पहले केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने के बाद भी कुछ बच्चे केंद्र पर पहुंचे। इन्हें देरी से आने के चलते प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

हिसार रोड केंद्र पर हाथ में फ्रेक्चर के कारण एक विद्यार्थी को परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। इसे पहले केंद्र में उत्तर पुस्तिका व प्रश्न पत्र दे दिया गया, मगर कुछ देर बाद उससे ये दोनों वापस लेकर उसे बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनीता पंवार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। बच्चों की सुविधा के लिए 12 केंद्र बनाए गए थे। यहां 2491 में से 2278 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। शेष 213 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों का दौरा भी किया गया। डीईओ, डिप्टी डीईओ, प्राचार्य व अन्य ने दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सभी व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। अब 10 दिसंबर को बच्चों का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद 13 दिसंबर को प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
सांपला स्कूल पहुंचीं डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी नांदल ने रविवार को नियम 134ए के तहत हुई परीक्षा का जायजा लिया। इसके चलते राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला पहुंचीं। यहां परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। कक्षा दूसरी से पांचवीं में प्रवेश के लिए यहां 135 विद्यार्थी हाजिर रहे।

11वीं का शेड्यूल अब तक नहीं हुआ जारी
नियम 134ए के तहत हुई परीक्षा का रविवार को दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन संगठन के संस्थापक सतबीर सिंह हुड्डा ने केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान लोगों से परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा काफी देरी से कराई गई है। इसका नुकसान विद्यार्थियों को उठाना होगा। यही नहीं, निदेशालय ने अब तक 11वीं के विद्यार्थियों के दाखिले से संबंधित कोई प्रावधान नहीं किया है।
परीक्षा केंद्रों में उपस्थित विद्यार्थियों का ब्योरा
कक्षा पंजीकृत उपस्थिति अनुपस्थिति
दूसरी 361 332 29
तीसरी 404 380 24
चौथी 368 341 27
पांचवीं 337 335 02
छठवीं 305 258 47
सातवीं 290 241 49
आठवीं 245 231 114
नौवीं 181 160 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed