{"_id":"5c70651dbdec224bc356fcf5","slug":"131550869789-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सीएलयू कालोनी काटने पर निगम का चला पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सीएलयू कालोनी काटने पर निगम का चला पीला पंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में बिना सीएलयू (चेंज आफ लैंड यूज) कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को पूरा दिन कार्रवाई की। आरोप है कि कन्हेली गांव में कार्रवाई का विरोध करते हुए कलोनाइजर ने अपने साथियों के साथ निगम की टीम के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। साथ ही एक बिल्डिंग इंस्पेक्टर को जाति सूचक शब्द कहे। आरोप है कि आरोपियों की मंशा टीम को बंधक बनाकर आग लगाने की थी। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने निगम के संयुक्त आयुक्त राकेश कुमार की शिकायत पर कन्हेली निवासी कुलदीप सिंह, धर्मेंद्र, राकेश, संदीप, सोनू सहित 10 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 186, 353, 506 व 342 के तहत मामला दर्ज किया है।
ज्वाइंट कमिश्नर की तरफ से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निगम के एटीपी तिलक राज, बिल्डिंग इंस्पेक्टर सन्नी, जितेंद्र, शशिकांत व राजीव विज की टीम शुक्रवार को शहर में अवैध तरीके से कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। उन्होंने शिकायत दी है कि नायब तहसीलदार पवन कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया था। साथ में पुलिस बल भी था। जब वे कन्हेली गांव में की सीमा के नजदीक आईडीटीआर आफिस के पास पहुंचे। तभी वहां पर कन्हेली गांव निवासी कुलदीप, धर्मेंद्र, राकेश, संदीप व सोनू आ गए। उन्होंने निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सन्नी कुमार, शशिकांत, राजीव विज व जितेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। ईंट फेंकी और गाली गलौज करने लगे। साथ ही बिल्डिंग इंस्पेक्टर सन्नी को जातिसूचक शब्द कहे। इतना ही नहीं, आरोपियों की मंशा टीम को बंधक बनाकर आग लगाने की थी। किसी तरह टीम बचकर लौटी।
कांग्रेस नेता के भाई की काटी कालोनी में चला पंजा
वहीं, कांग्रेस नेता के भाई ने शिव कालोनी के पीछे दो एकड़ में कॉलोनी काट रखी थी। निगम की टीम ने वहां भी नींव उखाड़ दी। कांग्रेस नेता का गोहाना रोड पर मकान है। नजदीक माडल टाउन के एक प्रॉपर्टी डीलर की कॉलोनी में पंजा चला। उसे भी एक राजनीति दल का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
सुबह नौ से शाम 3 बजे तक चली कार्रवाई
निगम की टीम ने सुबह नौ बजे सनसिटी, लाढ़ोत रोड, बर्सी नगर, सुंदरपुर रोड, जींद रोड, शिव कालोनी, सूर्या नगर, कन्हेली गांव में कार्रवाई शुरू की। इसके चलते पूरा दिन प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मचा रहा। निगम का कहना है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों को नोटिस दे चुके थे, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रोका गया। इस कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी।