फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एलीवेटेड रेलवे ट्रैक नोटिस

एलीवेटेड रेलवे ट्रैक नोटिस

Mon, 19 Nov 2018 02:27 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
एलीवेटेड रेलवे ट्रैक नोटिस
एलीवेटेड रेलवे ट्रैक के लिए रेलवे तोड़ेगा 100 से ज्यादा घर-दुकानें
विज्ञापन

-पहले चरण में 32 निर्माण तोड़ने के नोटिस देने के बाद दूसरे चरण के 28 की सूची हो रही तैयार
-मकान व दुकान खाली कराने के लिए मालिकों को जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। देश के पहले एलीवेटेड रेलवे ट्रैक के लिए रेलवे विभाग गांधी कैंप इलाके के 100 से ज्यादा निर्माण तोड़ेगा। इसमें मकान व दुकानें शामिल हैं। पहले चरण में 32 नोटिस जारी करने के बाद अब 28 निर्माण स्थलों के लिए भी नोटिस की तैयारी की है। जल्दी ही इन्हें भी प्रोजेक्ट के आड़े आ रहे गांधी कैंप के मकानों व दुकानों के बाहर चस्पा किया जाएगा। रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर सख्ती बरतने के मूड में है। ऐसे में स्थिति गंभीर बनने की संभावना है।
रेलवे ने एलीवेटेड रोड को लेकर काम शुरू कर दिया है। इस निर्माण की राह में दर्जनों दुकानें व मकान आड़े आ रहे हैं। इन्हें अलग-अलग फेज में तोड़ा जाएगा। इसी कड़ी में प्रथम चरण के नोटिस जारी किए गए हैं। इसके तहत ट्रैक की जद में आ रही 32 दुकानें व मकान तोड़े जाने हैं। दूसरे चरण के लिए करीब 28 लोगों को नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है। ऐसे में फिलहाल करीब 60 नोटिस तैयार हैं। ये सभी नोटिस रेलवे लाइन के साथ साईं मंदिर वाली लाइन की दुकानों व मकानों के हैं। इसके अलावा लगभग इतने ही नोटिस इसके सामने वाली कतार में भी जल्दी ही जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

25 नवंबर को बढ़ सकता है गांधी कैंप में तनाव
रेलवे ने पहले चरण के नोटिस के तहत लोगों को 24 नवंबर तक का समय दिया है। इसके बाद घर-दुकान ध्वस्त कर दिए जाएंगे। ऐसे में 25 नवंबर को कैंप में तनाव पैदा हो सकता है। इस कार्रवाई के दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। इससे लोगों में काफी रोष है। वे सड़क पर भी उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बीच से गुजरती है रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन
रोहतक से पानीपत रेलवे लाइन शहर के बीचों बीच से होकर गुजरती है। शहर की आबादी व आकार बढ़ने से इधर-उधर आने जाने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में रेलवे क्रॉसिंग पर खासी भीड़ रहती है। ट्रेन के आवागमन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से फाटक बंद रहता है। इस कारण फाटक के दोनों ओर जाम सरीखे हालात बन जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए एलीवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जा रहा है। ट्रैक बनने से जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। यह ट्रैक डबल फाटक के पास से शुरू होकर बस स्टैंड रोड तक बनेगा। इसकी लंबाई 4.8 किलोमीटर रहेगी।

एलीवेटेड ट्रैक एक नजर में
-315 करोड़ रुपये का रखा गया है बजट
-70 करोड़ रुपये रेलवे व बाकी हरियाणा सरकार देगी
-4 रेलवे फाटक शहर के बीच से हो जाएंगे खत्म
-18 मार्च 2018 को सीएम ने किया था शिलान्यास
-12 महीने में एलीवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण का है लक्ष्य
वर्जन::::::::
एलीवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने के लिए 60 से ज्यादा दुकान व मकानों को तोड़ा जाएगा। इसके चलते 32 दुकानों व मकानों को सात दिन के अल्टीमेटम के साथ नोटिस दिया गया है। इसके बाद दूसरी ओर के निर्माण हटवाए जाएंगे।
-अशोक कुमार, एसएसए रेलवे निर्माण इकाई
-----
एलीवेटेड ट्रैक बना लोगों के जी का जंजाल : बिमल मिनोचा
-गांधी कैंप की 32 दुकानों को तोड़ने के विरोध में कांग्रेस ने की बैठक
रोहतक। भाजपा लोगों को एलीवेटेड ट्रैक के नाम पर उजाड़ने का काम कर रही है। गांधी कैंप में 32 दुकानों व मकानों को तोड़ने का नोटिस चस्पा करना यही कह रहा है। इससे लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सेल के उपाध्यक्ष बिमल मिनोचा का। वह रविवार को गांधी कैंप के लोगों को रेलवे की ओर से जारी नोटिस मामले में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

सेल के उपाध्यक्ष का कहना है कि सरकार की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया जाएगा। जब तक प्रभावित लोगों को दूसरी जगह मकान या जगह नहीं दी जाती, तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा। देश के विभाजन के समय 68 वर्ष पहले पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को यहां बसाया गया था। तब से अब तक इन दुकानों व मकानों की रजिस्ट्री भी हो चुकी हैं। अब इन्हें अवैध बताते हुए गिराने की तैयारी है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्याय नहीं मिलने तक ट्रैक का विरोध जारी रहेगा। सरकार ज्यादती करती है तो आंदोलन चलाया जाएगा। इस मामले में उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति व रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके कृपाल सिंह गुलाटी, अशोक कपूर, बृजलाल, जगदीश चावला, सुभाष धवन, सोमनाथ पुरुथी, डॉ. अशोक मल्होत्रा, किशन लाल मिनोचा, राजेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed