{"_id":"5aecc6bb4f1c1b54098b80ee","slug":"131525466811-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे यार्ड में जाते वक्त दिल्ली-रोहतक ईएमयू पटरी से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे यार्ड में जाते वक्त दिल्ली-रोहतक ईएमयू पटरी से उतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : SELF
यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर उतारने के बाद रेलवे यार्ड में ले जाई जा रही दिल्ली-रोहतक ईएमयू का डिब्बा बुधवार की रात कच्चा बेरी फाटक के पास पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि हादसे रेलवे यार्ड में हुआ और कोई यात्री सवार नहीं था। दिल्ली से रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और डि-रेल डिब्बे को हटाने का काम शुरू किया। टीम को ईएमयू चालक के नशे में होने की आशंका है, जिसके चलते उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है।
रात करीब सवा नौ बजे दिल्ली से रोहतक के लिए आई रही ईएमयू रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म पर यात्रियों को उतारकर चालक ईएमयू को रेलवे यार्ड की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान कच्चा बेरी फाटक के पास ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया और ट्रैक के किनारे लगे बिजली के पोल को सपोर्ट देने के लिए लगे लोहे के तार में अटक गया। इससे बिजली के खंभे के भी टूटने की आशंका बन गई।
तुरंत ही दिल्ली से तकनीकी टीम बुलाई गई। दिल्ली से रेलवे के एसिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर जय शर्मा और टीआई बलबीर के साथ ही तकनीकी दल देर रात तक डिब्बे को ट्रैक से हटाने में जुटा रहा। रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि रोहतक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पटरी से उतरी है। तकनीकी टीम को मौके पर भेज दिया गया है। ट्रेन संचालन में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
- किसान कच्चा बेरी फाटक पर अटके
ईएमयू पटरी से उतरने पर कच्चा बेरी फाटक बंद हो गया। जिससे सब्जी मंडी में यूपी, बागपत, शामली, सहारनपुर मेरठ से सब्जी की सप्लाई लेकर आने वाले किसान फंस गए।