फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बहु अकबरपुर से ट्रक में लोड हुई थी शराब

बहु अकबरपुर से ट्रक में लोड हुई थी शराब

Mon, 02 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बहु अकबरपुर से ट्रक में लोड हुई थी शराब
बहु अकबरपुर से ट्रक में लोड हुई थी शराब
विज्ञापन

चरखी दादरी।
महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप ट्रक में बने स्पेशल केबिन से बरामद शराब की 182 पेटियां रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर से लोड की गई थी। ये खुलासा पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि ये शराब बहु अकबरपुर निवासी नवीन की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह शराब पिछली नीलामी की होनी की आशंका है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिन के रिमांड पर लिया है। रविवार को सिटी थाना पुलिस व सीआईए की संयुक्त टीम जांच के लिए गांव बहु अकबरपुर पहुंची। देर शाम तक टीम रोहतक जिले में इस मामले की जांच में जुटी थी।

गौरतलब है कि शुक्रवार देर शाम दादरी सीआईए टीम ने पंजाब नंबर के ट्रक में बने स्पेशल केबिन से तीन अलग-अलग मार्का की 182 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। इस शराब को ट्रक में बनाए स्पेशल केबिन में छुपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को गच्चा देने के लिए शराब की पेटियों के ऊपर केबिन बनाकर सीमेंटेड टाइलें भी रखी हुई थी। सीआईए टीम ने ट्रक सहित झज्जर जिले के गांव भंभेवा निवासी अनिल व राजस्थान के सीकर जिला निवासी सुरेश को गिरफ्तार भी किया था। पुलिस को इनके पास से सीमेंटेड टाइलों की एक बिल्टी भी बरामद हुई थी। इसके अनुसार माल को झज्जर जिले से बिहार के हाजीपुर ले जाया जा रहा था। बिल्टी की जांच से पहले जिला पुलिस ने शराब मालिक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने बताया कि यह शराब नवीन की है और बहु अकबरपुर गांव से इसे ट्रक में लोड किया गया था। आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। रविवार को पुलिस टीम जांच के लिए बहु अकबरपुर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच करेगी। जांच प्रक्रिया शुरू करते हुए रविवार को ही पुलिस टीम ने बहु अकबरपुर दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed