फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिरसा और गौरखधाम एक्सप्रेस के महिला कोच में जीआरपी तैनात

सिरसा और गौरखधाम एक्सप्रेस के महिला कोच में जीआरपी तैनात

Thu, 21 Dec 2017 03:01 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
सिरसा और गौरखधाम एक्सप्रेस के महिला कोच में जीआरपी तैनात
सिरसा और गोरखधाम एक्सप्रेस के महिला कोच में जीआरपी तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जीआरपी पुलिस ने रोहतक से दिल्ली अप-डाउन करने वाली सिरसा और गोरखधाम एक्सप्रेस में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए लेडी कोच में महिला सुरक्षा बलाें की तैनाती कर दी है। ये हथियार बंद महिला पुलिस कांस्टेबल असामाजिक तत्वों से निपटने के अलावा कोच में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए तैनात की गई है। इसके अलावा नियमों की अवहेलना करने वाले यात्रियों का आरपीएफ ने चालान काटने के अभियान में तेजी ला दी है।
जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि महिला यात्रियों की शिकायत थी कि कुछ महिला यात्री अपने मनोरंजन के लिए अन्य यात्रियों को परेशान करती हैं। इसकी शिकायत आने पर सिरसा व गोरखधाम एक्सप्रेस में अभी सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। क्योंकि सबसे अधिक दैनिक यात्रियों की संख्या इस गाड़ी में होती है। इसके अलावा कुछ गाड़ियों में महिला कोच नहीं हैं, लेकिन महिला यात्रियों और भीड़ को देखते हुए कुछ गाड़ियों में महिलाओं के बैठने का प्रबंध करवा दिया जाता है। यात्रा के दौरान यदि किसी यात्री को समस्या होती है तो वह संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


कोच को बनाया रंगमंच : शिकायत
गौरतलब है कि सिरसा एक्सप्रेस में एक महिला यात्री पूजा खटक ने जीआरपी को शिकायत दी थी महिला कोच को कुछ महिला यात्रियों ने ही रंगमंच बना दिया है। इसके चलते कोच में अन्य महिलाओं का बैठना मुश्किल हो गया है। इस पर जीआरपी संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। गौरतलब है कि सिरसा एक्सप्रेस के महिला कोच में महिला यात्रियों के शोर मचाने की समस्या को अमर उजाला ने उठाया था, इसके बाद जीआरपी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed