फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विरोध करने जा रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता हिरासत में लिए

विरोध करने जा रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता हिरासत में लिए

Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
विरोध करने जा रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता हिरासत में लिए
विरोध करने जा रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता हिरासत में लिए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से सवाल पूछने जा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते से ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से अमित शाह से मिलने के लिए निकले। रेलवे फाटक के नजदीक पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वापस जाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। नवीन जयहिंद ने कहा कि वह अमित शाह से जनता की तरफ से सवाल पूछने जा रहे थे। मामूली झड़प के बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। सभी को अर्बन स्टेट थाने में ले जाकर रखा गया। इस बीच आप कार्यकर्ताओं की दूसरी टीम ने तिलियार पर पहुंचकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। हालांकि शाम होने पर सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed