फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्वाति ने ओबीसी केटेगरी में किया हरियाणा टॉप

स्वाति ने ओबीसी केटेगरी में किया हरियाणा टॉप

Sat, 24 Jun 2017 12:56 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्वाति ने ओबीसी केटेगरी में किया हरियाणा टॉप
स्वाति ने ओबीसी केटेगरी में किया हरियाणा टॉप
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नियमित पढ़ाई, आत्म विश्वास और बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से बड़े से बड़े लक्ष्य का प्राप्त किया जा सकता है। यह कहना है नेशनल इलिजबिलटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) में ओबीसी केटेगरी में छठा रैंक प्राप्त करने वाली यदुवंशी स्कूल की छात्रा स्वाति का। स्वाति ने ओबीसी केटेगरी में हरियाणा को टॉप किया है।
इससे पहले एम्स के परिणाम में स्वाति ने ओबीसी केटेगरी में 127वां रैंक प्राप्त किया था। इसके अलावा स्वाति 12वीं परीक्षा परिणाम में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ जिले की टॉपर रह चुकी हैं। स्वाति महेंद्रगढ़ की छाजुपुरम कॉलोनी में रहती हैं और उसके पिता राजेश यादव यदुवंशी स्कूल में केमिस्ट्री के लेक्चरर हैं जबकि मम्मी मीना देवी गृहणी हैं। स्वाति ने बताया कि उसे पूरा विश्वास था कि वह अच्छे रैंक से सफलता प्राप्त करेंगी। स्वाति ने कभी भी नीट आदि की कोचिंग नहीं ली और प्रथम प्रयास में ही यह मुकाम हासिल किया है। उसने बताया कि आखिरी महीने में 12 घंटे तक पढ़ाई करती थीं और ऊब जाती थी तो आधा घंटा टीवी पर समाचार देख लेती थी। स्वाति ने बताया कि अंतिम महीने में वह मुख्य प्वाइंट और नोट्स ही पढ़े थे। इसके अलावा जो डाउट्स थे उनको भी अध्यापकों की सहायता से दूर किया। स्वाति ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है परंतु अभी उसका फोकस एमबीबीएस पर है। उसने बताया कि एम्स के बाद नीट का सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज माने जाने वाला मौलाना आजाद में एडमिशन लेंगी।
विज्ञापन

स्वाति ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों के साथ मम्मी पापा को दिया है। स्कूल के चेयरमैन राव बहादुर सिंह, वाइस चेयरमैन कर्ण सिंह यादव, निदेशक राजेंद्र यादव, प्राचार्य बाबूलाल यादव, प्राचार्य सुभाष यादव ने स्वाति को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed