{"_id":"5f42b7178ebc3e41103b962c","slug":"13-years-old-age-girl-rape-by-two-youth-rohtakcity-news-rtk5701388158","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलवा कर घर में घुस कर 22 साल के युवक ने 13 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलवा कर घर में घुस कर 22 साल के युवक ने 13 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। लाखनमाजरा क्षेत्र के दो युवकों ने 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसला लिया। इसके बाद उसे नशे की गोलियां देकर परिजनों के खाने में मिलने को कहा। शनिवार रात जब परिजन गहरी नींद में सो गए तो एक आरोपी किशोरी के घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी का दोस्त किशोरी के घर के बाहर पहरा दे रहा था। रविवार सुबह जब परिजन उठे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा तोड़कर परिजन बाहर आए और चक्कर आने की समस्या पर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने नशे के प्रभाव में नींद आने की बात कही। इसके बाद सभी घर पहुंचे और किशोरी से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान किशोरी ने आपबीती बताई। सूचना मिलने पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
लाखनमाजरा थाना में दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि गांव का संदीप और पड़ोसी गांव का मोहित उसके जानकार हैं। शनिवार सुबह दोनों ने किशोरी को बहला फुसला कर नशे की पांच गोलियां दी और परिजनों के खाने में मिलाने को कहा। किशोरी ने नासमझी में आरोपियों के कहे अनुसार परिजनों के खाने में नशीली गोलियां मिला दी। इसके बाद सभी गहरी नींद में सो गए। आरोप है कि इसी दौरान मोहित घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं संदीप घर के बाहर पहरे पर खड़ा रहा। सुबह जब परिजन उठे तो सभी एक कमरे में बंद थे। इसके बाद दरवाजा तोड़कर सभी बाहर आए और अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल गए। जहां पता चला कि उन्हें नशे के प्रभाव से नींद आ रही है। घर जाकर उन्होंने किशोरी से जानकारी ली और पुलिस को शिकायत दी।
आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की आईपीसी की धारा 376, नशा देने की धारा 328, घर में घुसने की धारा 452, 34 सहित चार पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। दुष्कर्म करने वाले आरोपी की उम्र करीब 22 साल है।
विज्ञापन
- राजेंद्र बूरा, लाखनमाजरा थाना प्रभारी।